25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैंडलूम दुकान में लगी भीषण आग, महिला ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर बचाई जान

हैंडलूम दुकान में लगी भीषण आग, मालकिन ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर बचाई जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 21 Jul 2018, 5:37 PM IST

जमनीपाली के कान्हा हैंडलूम में लगी आग, मालकिन ने पहली मंजिला छलांग लगाकर बचाई जान

जमनीपाली के कान्हा हैंडलूम में लगी आग, मालकिन ने पहली मंजिला छलांग लगाकर बचाई जान

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जमनीपाली के साडा कॉलोनी स्थित हैंडलूम दुकान में भीषण आग लग गई। जान बचाने के लिए घर की मालकिन ने पहली मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। वहीं मकान मालिक और नौकरानी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। घटना में दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया है। संचालकों ने लाखों रुपए का नुकसान होना बताया है।

जमनीपाली के साडा कॉलोनी में कान्हा हैंडलूूम की दुकान है। भूतल पर दुकान और इसके पहली और दूसरी मंजिल पर संचालक सजन अग्रवाल का परिवार रहता है। शनिवार सुबह 7.45 से आठ बजे के बीच हैंडलूम की दुकान से धुंआ निकलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटे भी उठने लगी।

आग और धुंआ इतनी तेजी से फैली कि पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के बीच अफरा तफरी मच गई। जान बचाने के लिए परिवार इधर उधर भागने लगा। अफरा तफरी के बीच दुकान की मालकिन ने पहली मंजिल की बालकनी से नीचे रेत की ढेर पर छलांग लगा दी। उसकी जान बाल बाल बची।

दुकान संचालक सजन अग्रवाल और घर की नौकरानी रामकुंवर पहली मंजिल पर फंस गई। छत की ओर भागे। तब स्थानीय युवक विशाल केलकर, अजय राय, इब्राहिम खान और इमरान खान ने हौसला दिखाया। होटल रीतू राज की ओर से सीढ़ी लगाकर सजन के मकान तक पहुंचे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

युवक दोनों को बचाने में सफल हुए। आग की सूचना पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुटे थे। आगजनी से हुए नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि घटना में 20 से 25 लाख रुपए का सामान जलकर राख हुआ है।

सूचना के एक घंटे बाद पहुंचा फायर ब्रिगेड, सब खाक
दुकान से निकल रही धुंआ व आग को देखकर स्थानीय लोगों ने दमकल की गाडिय़ों को बुलाया। लेकिन दमकल की गाडिय़ों सूचना के लगभग एक घंटे बाद एनटीपीसी की दमकल पहुंची। सीएसईबी, बालको और निगम के भी फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। तब तक आग की लपटे पूरे दुकान को आगोश में ले ली थी। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब पूरा सामान जलकर राख हो गया था।

आठ से 10 टैंकर पानी
आग की पलटे इतनी तेज थी इसपर काबू पाने के लिए एनटीपीसी, सीएसईबी, बालको और निगम की गाडिय़ों को आठ से 10 टैंकर पानी का उपयोग करना पड़ा। करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया।

आसपास के मकान कराए गए खाली
सुरक्षा के तौर पर आसपास स्थित मकान को भी खाली करा दिया गया था। ताकि आग का फैलाव होने पर कोई नुकसान न हो सके।

कारण स्पष्ट नहीं
आग का कारण स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। इधर, पुलिस ने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि बिजली विभाग से भी राय मांग जाएगी।