5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान BF को दिल दे बैठी लड़की, फिर BF पहुंच गया जेल

छात्रा का आरोप है कि सतीश ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। पहली बार गर्भवती (Pregnant) हुई तो शहर के एक अस्पताल में गर्भपात करा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान BF को दिल दे बैठी लड़की, फिर BF पहुंच गया जेल

कॉलेज में पढ़ाई के दौरान BF को दिल दे बैठी लड़की, फिर BF पहुंच गया जेल

कोरबा. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Misdeed) के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। छात्रा शहर के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। पुलिस ने बताया कि विकासखंड करतला की रहने वाली छात्रा परिवार के साथ कोरबा में रहकर कॉलेज में पढ़ाई करती है। एक साल पहले छात्र की मुलाकात कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई करने वाले सतीश कुमार निषाद से हुई थी। दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। उनके बीच संबंध बन गए।

Read More : वीडियो में देखिए, क्या हुआ जब नाश्ता कर रहे इस किसान के घर घुस गया खतरनाक जानवर तेंदुआ
छात्रा का आरोप है कि सतीश ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। पहली बार गर्भवती (Pregnant) हुई तो शहर के एक अस्पताल में गर्भपात (Abortion) करा दिया। दोबारा गर्भवती (Pregnant) हुई तो सुतीश लड़की को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर नहीं मिला। सतीश ने बाजार से दवा खरीदकर लड़की को दी। पता चलने पर लड़की ने गर्भपात (Abortion) की गोली फेंक दी। शादी के लिए दबाव बनाया। सतीश ने शादी से मना कर दिया।

Read More : बाजार में धान बेच पत्नी ने खरीदी सामान, पति से घर तक ले जाने को कहा, तो पति ने रास्ते में ही पीट-पीटकर कर दी हत्या
लड़की ने घटना की शिकायत आजाक थाने में की है। पुलिस ने सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अनुसूचित जन जाति की लड़की से दुष्कर्म (Misdeed) का केस दर्ज किया गया है।