19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिटी बसों पर प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

Action of transport department: सिटी बसों पर प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। निर्धारित समय पर बसों का संचालन नहीं करने और बसों मेें किराया सूची चस्पा नहीं होने पर 60 हजार रुपए का जुर्माना ऑपरेटर पर लगाया है।

2 min read
Google source verification
सिटी बसों पर प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

सिटी बसों पर प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

कोरबा. प्रशासन की कार्रवाई से सिटी बसों का संचालन करने वाली कंपनी जय अम्बे में हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन विभाग की ओर से बताया गया है कि सिटी बसों के संचालन में परमिट के शर्तों के उल्लंघन करने की शिकायत मिली थी।
परिवहन विभाग की टीम ने सीएसईबी चौक, सर्वमंगला चौक, आईटी कॉलेज मार्ग और अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर सिटी की जांच की। किसी भी सिटी बस में किराया सूची को चस्पा नहीं किया गया था। बसें टाइमिंग के अनुसार भी नहीं चल रही थी। बस के ड्राइवर और कंडक्टर अपनी सुविधा और मर्जी से बसें चला रहे थे। कंडक्टर के पास लाइसेंस भी नहीं मिले। चालक और परिचालक ने वर्दी भी नहीं पहनी थी। बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए सीटें भी आरक्षित नहीं की गई थी। यह सब परमिट की शर्तों को उल्लंघन है।

Read More: नौकर के गर्ल फ्रेंड की तस्वीर देखकर मालिक की डोल गई थी नीयत, एक रात छोडऩे कहा तो चाकू से गोदकर मार डाला
परिवहन विभाग ने 12 सिटी बसों को परमिट शर्त का उल्लंघन करने के आरोप में चालान किया है। बसों पर पांच पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सिटी बसों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी रहेगी।

आठ निजी बसें भी पकड़ी गई
जांच के दौरान परिवहन विभाग ने निजी बसों की भी जांच की। इस दौरान एक बस का पिटनेस फेल मिला। कंडक्टर के पास लाइसेंस भी नहीं मिली। विभाग ने आठ बसों का चालान कर दिया। पकड़ी गई निजी बसों के मालिकों से परिवहन विभाग ने ४४ हजार ५०० रुपए का जुर्माना वसूल किया है।