27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीड कालेज में एडमिशन की पहली कटऑफ सूची में बीए सामान्य वर्ग में 67 तो साइंस में 78 फीसदी से कम वालोंं को नहीं मिली जगह

- सोमवार से कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 24 Jun 2018, 11:06 AM IST

लीड कालेज में एडमिशन की पहली कटऑफ सूची में बीए सामान्य वर्ग में 67 तो साइंस में 78 फीसदी से कम वालोंं को नहीं मिली जगह

लीड कालेज में एडमिशन की पहली कटऑफ सूची में बीए सामान्य वर्ग में 67 तो साइंस में 78 फीसदी से कम वालोंं को नहीं मिली जगह

कोरबा. आखिरकार छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। कॉलेजों में एडमिशन को लेकर पहली कटऑफ सूची शनिवार की दोपहर जारी हो गई। सूची में अपना नाम देखने व अधिकतम कटऑफ माक्र्स देेखने के लिए छात्रों की भीड़ दिन भर रही। लीड कॉलेज में बीए सामान्य वर्ग में 67 फीसदी से कम वालोंं को जगह नहीं मिल सकी। हर कॉलेज में विषयवार कटऑफ सूची जारी कर दी गई। सोमवार से कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Read More : दो बोरी में रखे थे 150 किलो पीतल व तांबा, बेचने के लिए खोज रहे थे ग्राहक, पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश
कॉलेजों में पहले चरण के लिए दाखिले की प्रक्रिया एक जून से प्रारंभ हुई। ऑनलाइन फार्म जमा करने की वजह से इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा फार्म जमा हुए। जिले के प्रमुख कॉलेज शासकीय पीजी कॉलेज, केएन कॉलेज, मिनीमाता गल्र्स कॉलेज, शासकीय मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा, अग्रसेन कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में इस बार एडमिशन के ज्यादा मारामारी रही। फार्म भी अधिक संख्या में जमा हुए। शनिवार को ऑनलाइन पहली मेरिट सूची जारी की। कॉलेज प्राचार्यों ने वर्गवार और विषयवार इसे अलग-अलग कर कटऑफ सूची तैयार की । हालांकि कई जगह कटऑफ जारी करने में देरी की गई। सुबह से इंतजार में बैठे छात्रों ने लिस्ट में अपना नाम देखकर उनके चेहरे खिल गए।

बी कॉम में एसटी में ४६ फीसदी में भी दाखिला
शासकीय पीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम के लिए सामान्य वर्ग में ७२.२ फीसदी कटऑफ गया। अनुसूचित जाति के लिए ५८.२ फीसदी, अनुसूचित जनजाति में ४६ फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग में ६७.९३ फीसदी कटऑफ गया। इसी तरह बीए प्रथम में सामान्य वर्ग के लिए ६७ फीसदी, अनुसूचित जाति के लिए ५९ फीसदी, अनुसूचित जनजाति के लिए ५३.६, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ६०.२ फीसदी तक नंबर वालों को एडमिशन मिला। इसी तरह बीएसएसी प्रथम बायो में सामान्य वर्ग के लिए ७८ फीसदी, अनुसूचित जाति पर ७१, अनुसूचित जनजाति के लिए ६६ फीसदी, ७१.२ फीसदी पिछड़ा वर्ग। वहीं बीएससी प्रथम गणित में अनारक्षित पर ८२ फीसदी, अनुसूचित जाति के लिए ६७.४ फीसदी, अनुसूचित जनजाति ६४.४, अन्य पिछड़ा वर्ग में ८० फीसदी अंक तक कटऑफ गया।