
दो बोरी में रखे थे 150 किलो पीतल व तांबा, बेचने के लिए खोज रहे थे ग्राहक, पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश
कोरबा. पुलिस ने गेवरा-दीपका क्षेत्र से पीतल व तांबा चोरी करने वाले चार चोरों को धरदबोचा। पकड़ गए चोरों के पास से 150 किलो पीतल व तांबा जब्त किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। हरदीबाजार चौकी अंतर्गत पुलिस ने हरदीबाजार निवासी संतोष गुप्ता 58, पथर्री निवासी सुरेश कुर्रे 28, छुईहापारा कोरबी निवासी अविनाश 21 वर्ष पथर्री निवासी शशीकांत 30 वर्ष को पकड़ गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों के पास से लगभग 150 किलों वजनी पीतल व तांबा जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 75-80 हजार रुपए बतायी जाती है।
Read More : पूर्व में बने तीन भवनों पर निगम का ध्यान नहीं, अब कोसाबाड़ी में बनेगा 50 बेड वाला रैनबसेरा
गेवरा-दीपका क्षेत्र में कोयला खदान होने के कारण कोयला, डीजल व कबाड़ी की नये, पुराने शातिर चोरों ने खदान के अंदर से चोरी घटना को अंजाम देते हैं। चोरी के सामान को सड़क मार्ग से लेकर सूदूर इलाकों व पड़ोसी जिलों में खपाया जाता रहा। पुलिस को शुक्रवार की रात को मुखबिर से सूचना मिली थी। हरदीबाजार स्थित कॉलेज चौक के पास चार लोग खड़े हंै, जो दो बोरी में वजनी सामान लेकर उसे खपाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे हैं।
Read More : पीएम के बड़े भाई प्रहलाद दामोदर मोदी एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे कोरबा, पढि़ए खबर मीडिया से चर्चा के दौरान क्या कहा...
सूचना पर पुलिस ने हरदीबाजार चौकी प्रभारी शरद चंद्रा ने तुरंत टीम गठित की। मौके पर जाकर दबिश दी। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बोरी में तांबे का तार, दूसरे बोरी में फायर ब्रिगेड का नोजल यह पीतल सहित अन्य चोरी का सामान जब्त किया है। इस कार्यवाही में एएसआई आजूराम खूसराम, प्रआर कृपाशंकर दुबे, मथुरा प्रसाद मन्नेवार, हीरावन सरूते, आरक्षक रोहित पाटले, पवन चंद्रा, दिनेश बांधे, रामकुमार का इस सभी को घेरा बंदी कर पकडने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Published on:
24 Jun 2018, 10:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.