3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather : बारिश से बहा पुल, अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग अनिश्चतकाल के लिए बंद

- आंधी इतनी तेज थी की कई जगह पेड़ गिर गए। कुछ पेड़ सड़क पर गिरे जिससे आवागमन बाधित हो गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Jun 2018, 5:58 PM IST

Weather : बारिश से बहा पुल, अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग अनिश्चतकाल के लिए बंद

Weather : बारिश से बहा पुल, अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग अनिश्चतकाल के लिए बंद

कटघोरा. अम्बिकापुर-बिलासपुर मार्ग अनिश्चित काल के लिए बंद हो गया है। रविवार शाम को हुई बारिश से अटेम नदी पर बना अस्थायी पुल बह गया है। पिछली बार बरसात के दिनों मे भी ये पुल चार से पांच बार बह चुका है। इसके बावजूद सड़क निर्माण कंपनी और प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त मार्ग बंद होने से अंबिकापुर, बनारस की ओर जाने वाले सभी वाहनों को चोटिया, कोरबी, खंडगंवा होकर जाना पड़ रहा है। इससे नवापारा, मोरगा, मदनपुर सहित इस मार्ग के किनारे बसे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए सवारी बस या अन्य वाहन नहीं मिल रहे हैं।

Read More : Weather : तेज आंधी व पानी से कहीं टूटा तार तो कहीं गिरा पेड़, रात भर रही बिजली गुल, सड़कों पर छाया रहा अंधेरा
रविवार को आए तेज अंधड़ के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई। क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे बिजली सप्लाई घंटों प्रभावित रही। आंधी इतनी तेज थी की कई जगह पेड़ गिर गए। कुछ पेड़ सड़क पर गिरे जिससे आवागमन बाधित हो गया, वहीं कई पेड़ बिजली तार में गिरने से विद्युत वितरण व्यवस्था ठप हो गई। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।