3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृतम् जलम् : लगातार दूसरी बार पोड़ीबहार तालाब में हुई सफाई लोग बोले बदल रही तस्वीर

पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

May 27, 2018

पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान

पत्रिका अमृतम् जलम् अभियान

कोरबा . पत्रिका समूह ने सामाजिक सरोकार के अंतर्गत देश भर में अमृतम् जलम् अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान में जल संरक्षण और जल स्रोतों के रखरखाव के लिए लोगों के बीच जागरुकता और उनके सहयोग से कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को वार्ड क्रमांक 29 पोड़ी बहार स्थित तालाब में लागातार दूसरी बार अमृत जलम् अभियान के तहत सफाई की गई।


तालाब की सफाई के दौरान पाया गया कि तालाब से जलकुंभी, घास, पॉलिथीन, विसर्जित मूर्ति, कांच की शीशी आदि जैसे कई गंदगी भरे हुए हैं। जिसे स्थानीय नागरिकों व पत्रिका की टीम द्वारा बाहर निकाला गया। जिससे कि काफी हद तक तालाब की सूरत में निखार आया है।

स्थानीय युवाओं जनप्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्र के निवासी भी सुबह करीब 8:30 बजे गैंती, कुदाल झाडू व अन्य उपकरण लेकर सफाई के लिए पोड़ीबहार तालाब पहुंचे थे।


सफाई का यह अभियान लगभग 10:30 बजे तक चलाया गया। इस दौरान सभी ने मिलजुलकर श्रमदान किया। तालाब के भीरत कांच के टुकड़े भी पाए जिससे सफाई के दौरा खासी परेशनी का सामना करना पड़ा। तालाब में भरे जलकुंभी तालाब की सफाई के लिए बड़ी समस्या है। जिसके कारण गंदगी दिनोदिन बढ़ रही है। इसकी सफाई की दिशा में भी प्रयास किया गया। कुछ युवा दूर तक तैरकर भी गए और गंदगी को बाहर निकालने में अपना योगदान दिया।


लोगों ने पत्रिका के अमृतम जलम अभियान की खुलकर सराहना की और कहा कि तालाब का संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है। तालाब पारंपरिक जल स्रोत का माध्यम है। इसमें सामाजिक कार्यक्रम से लेकर पूजा-अर्चना के लिए पानी का उपयोग किया जाता है। गर्मी के दिनो में क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या अधिक होती है, लोग निस्तारी के लिए तालाब का उपयोग करते हैं। तालाब का पानी गंदा होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। जिसकी सफाई करना पूण्य का काम है। सभी को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

Read more : CBSE : डीएवी गेवरा की सीजल 97.4 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉपर

इस तालाब का महत्व और भी अधिक इसलिए है, क्योंकि बगल में मुक्तिधाम स्थापित है। जहां शोक संतप्त परिवार भी मृतक को अंतिम विदाई देते हैं। अंतिम क्रियाक्रम के लिए भी यह तालाब उपयोग में लाया जाता है। इसलिए इसे साफ रखा जाना बेहद जरूरी है। पत्रिका द्वारा लगातार दूसरी बार इसकी सफाई की गई है। जिससे तालाब की तस्वीर कुछ तो बदली है।


कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप राय जायसवाल, सुरेन्द्र यादव, मयंक गुप्ता, दामोदर वस्त्रकार, नितिन यादव, प्रभात, सुखनंदन, रवि सोनी, आदित्य साहू, राम स्वरूप, इशान वर्मा, सुरेन्द्र यादव आदि स्थानीय निवासी मौजूद रहे।