इसके अलावा कोरबा, रामपुर पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा के लिए ओएन हरिप्रसाद राव को व्यय ऑर्ब्जवर बनाया गया है। जबकि पुलिस आब्जर्वर के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के अफसर सी वेंकटा सुब्बा रेड्डी को नियुक्त किया गया है। ये सभी कोरबा जिले में निर्वाचन तक उपस्थित रहकर निर्वाचन पर नजर रखेंगे। ऑर्ब्जवर प्रियतु मंडल से मोबाइल नंबर 7587016645 पर सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक कावेरी भवन गेस्ट हाउस, कटघोरा और पाली-तानाखार ऑब्जर्वर जमातिया से मोबाइल नंबर 7587016646 पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में मिलकर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।. व्यय आब्जर्वर ओएनहरिप्रसाद राव से 7587016535 और पुलिस आब्जर्वर सी वेंकटा सुब्बा रेड्डी से 7587016647 पर सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है।