
रास्ता रोककर पिता से मारपीट, बेटी को किया अगवा, फिर ये हुआ...
कोरबा. घर से चार साल की बेटी को लेकर बाजार गए पिता की बदमाशों ने रास्ता रोककर पिटाई कर दी। बच्ची को अगवा कर भाग गए। सात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बच्ची की तलाश जारी है। अभी तक की जांच में बच्ची को अगवा करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस घटना को पारिवारिक रंजिश मानकर जांच कर रही है। बताया जाता है कि बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के गांव अरदा बांधापारा में रहने वाला विनोद लस्कर ने निर्मला बघेल नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था।
निर्मला ने चार साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। इस बीच निर्मला ने पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ ब्याह रचा ली। चार साल की बच्ची अंजली पिता विनोद के घर रहती थी। रविवार शाम पांच बजे विनोद अपनी बेटी अंजली को लेकर खांसी की दवा लेने गया था। शाम करीब 06.30 बजे वापस लौट रहा था। रास्ते में ढपढप मोड के पास पांच मोटर बाइक पर सात बदमाश पहुंचे। विनोद का रास्ता रोक लिया। पूछा कि अंजली किसकी बेटी है? विनोद ने अंजली को अपनी बेटी बताया। बदमाश मानने को तैयार नहीं हुए। विनोद के साथ मारपीट की। वह सड़क पर गिर गया। इस बीच बदमाश अंजली को उठाकर बदमाश फरार हो गए। विनोद ने घटना की सूचना बांकीमोंगरा थाने को दी है। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विनोद का बैक ग्राउंड तलाश रही पुलिस
विनोद ने पुलिस को बताया है कि ग्राम सलका थाना रतनपुर की निर्मला बघेल की शादी ग्राम अरदा में रहने वाले रामगोपाल लस्कर के साथ हुई थी। निर्मला से विनोद का प्रेम संबंध था। वर्ष 2013 में विनोद लेकर दिल्ली चला गया था। निर्मला को पत्नी बनाकर रखा था। 23 मार्च 2014 को निर्मला ने लड़की को जन्म दिया था। उसका नाम अंजली रखा गया था। इसी बीच एक अन्य व्याक्ति से संबंध होने के कारण विनोद ने निर्मला को छोड़ दिया था। करीब 8 माह पहले ग्राम भैयाथान जिला सूरजपुर निवासी मान कुमारी नामक महिला से दूसरी शादी किया था।
Published on:
03 Dec 2018 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
