12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाकाबुड़ा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट की कोशिश, बदमाशों ने चलाई गोली

Korba. कोयलांचल क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। बाइक सवार बदमाशों ने अब पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट का प्रयास किया। पंप के कर्मचारियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश गोली चलाते हुए फरार हो गए।

2 min read
Google source verification
चाकाबुड़ा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट की कोशिश,  बदमाशों ने चलाई गोली

चाकाबुड़ा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूट की कोशिश

घटना की सूचना पर पुलिस घेराबंदी करके बदमाशों की पतासाजी कर रही है। दीपका के चाकाबुड़ा में वीवी पेट्रोल पंप स्थित है। गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे बाइक पर सवार दो युवक पेट्रोल खरीदने पंप पर पहुंचे। युवकों ने पंप से 200 रुपए का पेट्रोल बाइक की टंकी में डलवाया। पंप पर कार्यरत सेल्समैन ने 200 रुपए मांगा।


इस बीच युवकों रुपए देने से इनकार कर दिया। बल्कि पेट्रोल पंप कर्मी से रुपए का बैग लूट की कोशिश करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक हुई। बाइक सवार युवक हथियार दिखाते हुए भागने लगे। इस बीच पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बाइक को पकड़कर पीछे खींचने लगा। पंप का सेल्समैन भी बदमाशों की बाइक को धक्का दिया। बदमाश पंप पर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल या कट्टा जैसी दिखने वाली हथियार को बाहर निकाला। सेल्समैन पर फायरिंग किया। लेकिन गोली निशाना चूक गई। पंप के करीब पानी की एक खाली सिंटेक्स में लगी। इससे पंपकर्मी घबरा गए। बदमाशों से बचने के लिए इधर उधर भाग गए। बदमाशों ने बाइक को उठाया। उसपर बैठकर फरार हो गए।


घटना की सूचना दीपका थाना को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। पेट्रोल पंप की सीसीटीवी से फुटेज निकाला गया। इसमें घटना का पूरा दृश्य कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आगे की जांच शुरू की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबा एसपी भोजराम पटेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप और मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी प्राप्त किया।

बदमाशों ने गमछा से बांधा था चेहरा
सीसीटीवी की फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाशों ने अपना चेहरा गमछा से बांधा हुआ है। बाइक लाल रंग की है। लेकिन इसपर नंबर स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट की नीयत से हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। सिंटेक्स से गोली को जब्तकर लिया है। इसकी जांच कर रही है। ारियों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश गोली चलाते हुए फरार हो गए।