17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Korba News: दूसरी बार छलका बांगो बांध, खोले गए तीन गेट, हसदेव में छोड़ा जा रहा 20837 क्यूसेक पानी

Korba News मिनीमाता बांगो बांध का लेवल 358.29 मीटर तक भर गया है। यह बांध के निर्धारित का 91.83 है। इस बीच पड़ोसी जिले कोरिया और गौरेला पेंड्रा मरवाही में लगातार हो रही रूक-रूककर बारिश की वजह से बांध में पानी की आवक जारी है।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Love Sonkar

Sep 17, 2025

Korba News: दूसरी बार छलका बांगो बांध, खोले गए तीन गेट, हसदेव में छोड़ा जा रहा 20837 क्यूसेक पानी

मिनीमाता बांगो बांध (Photo Patrika)

Korba News: जल संसाधन विभाग ने 10 दिनों के भीतर दूसरी बार बांगो बांध के गेट को खोल दिया है। बांध के तीन गेट से प्रति सेकंड 20 हजार 837 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

मिनीमाता बांगो बांध का लेवल 358.29 मीटर तक भर गया है। यह बांध के निर्धारित का 91.83 है। इस बीच पड़ोसी जिले कोरिया और गौरेला पेंड्रा मरवाही में लगातार हो रही रूक-रूककर बारिश की वजह से बांध में पानी की आवक जारी है। जल संसाधन विभाग का कहना है कि बांध में वर्तमान में 59 हजार 106 क्यूसेक पानी की आवक है। इसकी वजह से विभाग ने मंगलवार सुबह 9.10 बजे तीन गेट खोल गए। इसमें गेट नंबर चार, छह और आठ को क्रमश: 0.25, 0.50 व 0.25 मीटर खोला गया।

इससे 5941 क्यूसेक और पॉवर प्लांट हाइड्रेल के द्वारा नौ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हसदेव नदी में कुल 14 हजार 941 क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू किया गया। लेकिन बांध में पानी की आवक तेज थी। बांध के पानी को नियंत्रित करने के लिए आधे घंटे के बाद सुबह 9.40 बजे उक्त तीनों गेट की ऊंचाई को बढ़ाया गया। इसी के साथ गेट नंबर चार, छह व आठ की ऊंचाई को बढ़ाकर 0.50, 1.00 व 0.50 मीटर किया गया। इसके बाद बांध से हसदेव नदी में 20 हजार 837 क्यूसेक पानी छोड़ना प्रारंभ किया गया, जो देर रात तक जारी रहा। इससे हसदेव नदी के जलस्तर बढ़ गया है

रुक-रुककर रिमझिम बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

मंगलवार को सुबह से आसमान में बदली छाई रही। सुबह 10 बजे शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर 12 बजे के बाद गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग ने आमसान में बदली और बारिश के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगाया है। बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी बनी हुई है।