
जंगली जानवर भालू व युवक के बीच मुठभेड़ में जान बचाकर भागा भालू, युवक घायल
कोरबा. बहन की शादी का मंडप सजाने के लिए लकड़ी लेेने जंगल गए युवक पर एक भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू ने उसके पैर को चोटिल कर दिया। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए लाठी से भालू पर कई प्रहार किए। तब जाकर भालू ने उसे छोड़ा। घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।
पसान क्षेत्र के कोडनार के पड़ीनाबहार का रहने वाला जयमंगल सिंह गुरुवार की दोपहर एक बजे जंगल की तरफ लकड़ी लेने गया था। उसके घर में बहन की शादी के लिए तैयारियां की जा रही है। इसके लिए मंडप सजाने के लिए भाई लकड़ी लेने जंगल गया था। इसी दौरान पहाड़ से उतरे एक भालू ने उस पर हमला कर दिया।
भालू ने उसके पैर को बुरी तर चोटिल कर दिया। युवक ने अपने हाथ में लाठी रखा था। जैसे ही भालू ने उस पर हमला किया। उसने भी लाठी से भालू पर प्रहार करना शुरू कर दिया। कभी भालू उसे नोंचता तो कभी युवक भालू को डंडे से मारता। इस तरह भालू व युवक के बीच कुछ समय तक मुठभेड़ चलता रहा। अंत में डरकर भालू जंगल की ओर भाग गया। दर्द से कराहते हुए युवक जैसे-तैसे सड़क तक पहुंचा। यहां से ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। स्थिति खतरे से बाहर है।
Published on:
13 Mar 2020 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
