5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking: स्टेट बैंक की बालकोनगर शाखा में सेंधमारी, कैश सुरक्षित, चोर ले गए सीसीटीवी व मॉनीटर

शहर में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने स्टेट बैंक की बालकोनगर शाखा में सेंधमारी (Burglary) की, लेकिन चोर कैश तक नहीं पहुंच सके। अपने साथ दो सीसीटीवी और एक मॉनीटर ले गए। हालांकि कम्प्यूटर के सीपीयू में चोरों का फुटेज सुरक्षित है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Breaking: स्टेट बैंक की बालकोनगर शाखा में सेंधमारी, कैश सुरक्षित, चोर ले गए सीसीटीवी व मॉनीटर

Breaking: स्टेट बैंक की बालकोनगर शाखा में सेंधमारी, कैश सुरक्षित, चोर ले गए सीसीटीवी व मॉनीटर

कोरबा. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने बालकोनगर हनुमान मंदिर के पास स्थित स्टेट बैंक की शाखा में सेंधमारी की। इसके बाद बैंक के अंदर दाखिल हुए। इसकी भनक शाखा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित बालकोनगर पुलिस को भी नहीं लगी। चोर घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने बैंक के दीवार में सेंध देखकर आसपास के लोगों को अवगत कराया। बैंक के शाखा प्रबंधक भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना बालकोनगर पुलिस को दी।

Read More: खुद को बताया बीएसएनएल का इंजीनियर, भाड़े पर गाड़ी लगाने का झांसा देकर बैलिनो कार की ठगी

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। डीएसपी रामगोपाल करियारे अन्य स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि बैंक से दो सीसीटीवी व दो मॉनीटर चोर ले गए हैं। कैश व अन्य सामग्री सुरक्षित है। चोरों की तलाश की जा रही है।