
यदि आप स्मार्ट कार्ड बनाने से चूक गए हों तो इस खबर को जरूर पढ़ें, यहां लगेगा शिविर...
कोरबा .राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजनांतर्गत जिले के सभी विकासखंड एवं नगरीय निकाय में 23 मार्च से आयोजित शिविर की सूची में नाम नहीं होने के बाद भी स्मार्ट कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, ऐसे पात्र परिवारों को अंतिम अवसर देते हुए जिला चिकित्सालय कमरा नं 31 में शिविर लगाया गया है। इसमें 15 नवंबर 2017 के पूर्व प्रस्तुत आवेदन अनुसार स्मार्ट कार्ड पंजीयन का कार्य किया जायेगा।
इस शिविर में निर्धारित तिथि में प्रात: 10 बजे से 5.30 बजे के बीच परिवार के सभी सदस्यों एवं उनके आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर मितानिन से पर्ची प्राप्त कर अथवा टोल फ्र ी नंबर 104 से अपना आईडी नंबर लेकर स्मार्ट कार्ड पंजीयन कराकर स्मार्ट कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। इसके बाद किसी छूटे हितग्राही का स्मार्ट कार्ड नहीं बनाया जा सकेगा। स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीयन शुल्क मात्र तीस रूपये है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
वहीं अनुसूचित जाति अंत्योदय स्वरोजगार एवं अनुसूचित जन जाति स्वरोजगार योजना में जिले में निवास करने वाले गरीबी रेखा के सर्वे सूची में शामिल शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों पुरुष एवं महिलाओं से स्वयं व्यवसाय चयन क? रोजगार र स्थापित करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।
योजनांतर्गत आवेदक को जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष की हो। शैक्षणिक योग्यता के लिए 5वीं, 8वीं, 10वीं का अंकसूची आवेदन के साथ संलग्न होनी चाहिए। आवेदक को स्वंय का आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड संलग्न करना होगा। आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार पांच सौ रूपये एवं शहरी क्षेत्र में 51 हजार 500 रुपए होनी चाहिए। आवेदक द्वारा शपथ पत्र 10 रूपये के स्टाम्प पेपर में किसी भी बैंक अथवा वित्तीय संस्था से ऋण अनुदान का लाभ नहीं लिया हूं संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
उपरोक्तानुसार पात्रता रखने वाले युवक एवं युवतियंा (महिला-पुरूष) जो स्वयं बेरोजगार हैं और स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते हैं, वे कार्यालय कलेक्टर जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कोरबा के कक्ष क्र. 27 एवं कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा, कटघोरा, करतला, पाली, पोड़ी उपरोड़ा में समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
Published on:
1 Jun 2018, 8:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.