1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा : लवी सोनी ने जिले को दिलाए चार गोल्ड, राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए ये खिलाड़ी हुए चयनित

- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश से 250 खिलाडिय़ों ने लिया था हिस्सा

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jun 01, 2018

राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा : लवी सोनी ने जिले को दिलाए चार गोल्ड, राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए ये खिलाड़ी हुए चयनित

राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा : लवी सोनी ने जिले को दिलाए चार गोल्ड, राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए ये खिलाड़ी हुए चयनित

कोरबा . जिले की लवी सोनी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चार अलग-अलग स्तर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल हासिल की है। इसके अलावा आर्यन सोनी व लिवान्या साहू का चयन राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Read More : CG Public Opinion : तौलीपाली उपस्वास्थ्य केंद्र का हाल बेहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 24 जून से प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। लवी सोनी डीपीएस बालको में कक्षा 6वीं की छात्रा है। राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता डीपीएस स्कूल भिलाई जिला दुर्ग में अंडर 12 वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाईल, 200 मीटर फ्री स्टाईल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बैक स्ट्रोक सभी में गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया। अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाएगी। प्रतियोगिता का समापन 29 जून का समापन होगा।

Read More : कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी ये सुविधा...

पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इस प्रतियोगिता में सातवां स्थान प्राप्त किया था। लवी ने बताया कि तैराकी के गुर सिखने प्रतिदिन मध्य रात्रि तीन बजे बिलासपुर के लिए रवाना होते हैं। यह खिलाड़ी सुबह-शाम तीन-तीन घंटे पे्रक्टिस करते हैं।

Read More : Photo Gallery : 35 से ज्यादा गुमटियों में खाद्य विभाग की दबिश, इतने हजार रुपए वसूला जुर्माना

इसके अलावा आर्यन सोनी अंडर 12 वर्ग ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की 50 मीटर बे्रस्ट स्ट्रोक व 100 मीटर बे्रस्ट स्ट्रोक में गोल्ड मेडल हासिल किया है। लिवान्या साहू अंडर 14 वर्ग में 400 मीटर की फ्री स्टाइल में जिले को गोल्ड मेडल दिलाया है। सभी खिलाडिय़ों ने बिलासपुर जाकर कोच संतोष पाल एवं जूनियर कोच गुलशन सिंह राजपूत ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश से 250 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।

Story Loader