
जंगल के रास्ते साल लकड़ी के 44 चिरान मेटाडोर में भरकर भाग रहा था गिरोह, वन विभाग की टीम ने किया पीछा, चालक पकड़ाया
कोरबा. केंदई वनपरिक्षेत्र के मदनपुर सर्किल में इमारती लकड़ी की अवैध कटाई (Illegal timber harvesting) कर परिवहन करने की सूचना मिलने पर वन विभाग ने छापा मारा कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी साल लकड़ी का चिरान मेटाडोर वाहन क्रमांक सीजी 15 बी1910 में लोड कर रहे थे।
मौके पर वन अमले की टीम को देख वाहन लेकर भागने लगे। विभाग की टीम ने तस्करों (smugglers) का पीछा किया और वाहन को रास्ते में रोक लिया। इस दौरान अन्य आरोपी मौके से भाग निकले जबकि चालाक वाहन सहित वन अमले के हत्थे चढ़ गया। वाहन में 44 नग साल चिरान लोड था, इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।
गौरतलब है कि मदनपुर जिले का सीमावर्ती क्षेत्र हैं। इसके बाद सरगुजा जिला लग जाता है। जिस वाहन से गिरोह आए थे। वह सरगुजा जिले की है। जंगल के किस रास्ते से लकड़ी लोड कर भागना है, उसकी भी जानकारी गिरोह को थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गिरोह बेहद सक्रिय और शातिर है।
Published on:
13 Mar 2020 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
