22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime News: अविश्वास प्रस्ताव से पहले पंच और परिवार गायब, मचा हड़कंप… सरपंच पर लगे गंभीर आरोप

Crime News: कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र से अपहरण का एक मामला सामने आया है। ग्राम करूमौहा के एक व्यक्ति ग्वाल राम यादव ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Google source verification
महिला पंच सहित पति और बच्चों के अपहरण का आरोप (फोटो सोर्स- पत्रिका)

महिला पंच सहित पति और बच्चों के अपहरण का आरोप (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Crime News: कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र से अपहरण का एक मामला सामने आया है। ग्राम करूमौहा के एक व्यक्ति ग्वाल राम यादव ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। इसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बेटा, बहू और पोता, पोती को सरपंच और उनके सहयोगियों के द्वारा किडनैप कर लिया गया है। सिर्फ किडनैप नहीं किया गया। किडनैपिंग के बाद चार लोगों को आरोपी ने अपने कब्जे में कैद कर रखा है। पुलिस से इन सभी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने और सकुशल घर वापस भेजने की मांग की गई है। इस तरह के आरोपों के सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है। उच्च अधिकारियों तक भी बात पहुंच चुकी है।

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है, जांच भी शुरू कर दी गयी है। हालांकि पुलिस ने अपहरण जैसी किसी भी बात से इनकार किया है। जिस महिला व परिवार के अपहरण की बात कही जा रही है। वह अपने किसी परिजनों के यहां निवासरत है। जिनके जल्द ही घर वापसी की संभावना है।

25 मार्च की वोटिंग से पहले पंच को बहला-फुसलाकर ले जाने का दावा

शिकायतकर्ता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि मैं ग्वाल राम यादव पिता स्व. जुगुतराम यादव ग्राम करूमौहा, तह, भैसमा, जिला कोरबा का निवासी हूं। मेरी बहु निर्मला पति दिलमोहन ग्राम पंचायत करूमौहा के वार्ड क्र. 04 मे निर्वाचित पंच हैं। चूंकि वर्तमान समय में सरपंच के मनमाने रवैये को देखते हुए ग्राम पंचायत करूमौहा के निर्वाचित पंचों द्वारा ग्राम पंचायत करूमौहा की सरपंच कविता कांदे के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। जिसका सम्मिलन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश के तहत 25 मार्च को नियत किया गया है।

इसके कारण करूमौहा की सरपंच कविता कांदे व उसके समर्थक लक्षमीनारायण खांडे, अंतुलाल, गंगाराम रात्रे, चैतराम मंझवार, छवि मंझवार और चन्द्रकुमारी रात्रे द्वारा मेरी बहु निर्मला को सफेद रंग की टाटा पंच कार में बहला-फुसलाकर माता चन्द्रहासिनी की दर्शन कराने के बहाने घर से 16 मार्च के दिन सुबह 8 बजे घर से लेकर गए थे।

अपनी मर्जी से गए हैं परिजन के घर, अपहरण जैसी बात नहीं

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत करुमौहा में गांव में 25 तारीख को एक अविश्वास प्रस्ताव सरपंच के विरुद्ध लाया जाना है। जिस पर वोटिंग होनी है। इस दौरान हमें एक पक्ष की तरफ से यह सूचना प्राप्त हुई है कि एक महिला पंच अपने पति के साथ और अपने बच्चों के साथ गांव में मौजूद नहीं है। पुलिस द्वारा तफ्तीश की गई, मोबाइल फोन के माध्यम से चौकी प्रभारी द्वारा बात किया गया है।