10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: डकैतीकांड में बड़ी कार्रवाई! दर्री व जांजगीर-चांपा से दर्जनभर आरोपी गिरफ्तार

CG News: तराईडांड डकैतीकांड में पुलिस ने दर्री और जांजगीर-चांपा जिलों में रातभर छापेमारी कर दर्जनभर आरोपियों को पकड़ा। हंड़ा की तलाश से जुड़े गिरोह की जांच जारी।
2 min read
Google source verification
डकैतीकांड में दर्जनभर आरोपी गिरफ्तार (photo source- Patrika)

डकैतीकांड में दर्जनभर आरोपी गिरफ्तार (photo source- Patrika)

CG News: बालकोनगर थाना क्षेत्र के गांव तराईडांड में किसान के घर हुई डकैती की जांच जारी है। डकैतों की तलाश में पुलिस ने रविवार को रातभर अलग- अलग स्थान में छापेमारी किया। यह कार्रवाई कोरबा के साथ-साथ जांजगीर चांपा जिले में भी की गई। दर्जनभर आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों से बालकोनगर थाना में पूछताछ की जा रही है।

CG News: डकैतीकांड का खुलासा

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि डकैती की यह घटना हंडा (जमीन में गड़े धन) की तलाश से जुड़ी है। पुलिस ने डकैती के आरोप में जिन लोगों को पकड़ा है, उसमें पीड़ित किसान शत्रुघ्न दास के पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति भी शामिल है। इसके अलावा दो बैगा सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। आरोपियों में जांजगीर चांपा जिले के गांव बिर्रा, कोसमंदा और चांपा के लोग भी हैं। एक युवक को दर्री से पकड़ा गया है, जो शत्रुघ्न के घर बैगा लेकर जाता था।

सूत्राें ने बताया कि जिस बैगा को किसान परिवार ने घर में पूजा के लिए बुलाया था, वहीं बैगा हंड़ा की तलाश करने वाले गिरोह से जुड़ा है। बैगा का तराईडांड किसान शत्रुघ्न के घर आना जाना था। बैगा किसान परिवार के घर का कोना- कोना जानता था। गिरोह के साथ बैगा भी आया था। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। संभावना है कि पुलिस इस डकैतीकांड का खुलासा मंगलवार को कर सकती है।

पहले छह नवंबर की रात होनी भी डकैती लेकिन परिवार के सदस्य जग रहे थे

CG News: डकैती की योजना हंडा खोजने वाले गिरोह ने बनाई थी। पहले यह डकैती छह नंवबर की रात शत्रुघ्न के घर होनी थी। इसके लिए डकैत शुत्रघ्न के घर पहुंच गए थे। लेकिन परिवार के सदस्य जगे हुए थे। तब डकैतों ने अपनी योजना बदल दी थी। डकैत लौट गए थे। इस बीच इस गिरोह के करीब पांच सदस्याें ने खुद को अलग कर दिया। भाड़े पर बदमाशों की व्यवस्था की फिर 12 नवंबर को डकैती की घटना को अंजाम दिया।