22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लीड कॉलेज के चार क्लास रूम होंगे स्मार्ट, बदल जाएगा पढऩे व पढ़ाने का तरीका, ये होगा खास…

Chhattisgarh Education : लीड कॉलेज की चार क्लासरूम बहुत जल्द स्मार्ट (Smart Class) होनी वाली है। इसके लिए रूसा ने कॉलेज को 60 लाख की स्वीकृति दी है। प्रबंधन ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
लीड कॉलेज के चार क्लास रूम होंगे स्मार्ट, बदल जाएगा पढऩे व पढ़ाने का तरीका, ये होगा खास...

लीड कॉलेज के चार क्लास रूम होंगे स्मार्ट, बदल जाएगा पढऩे व पढ़ाने का तरीका, ये होगा खास...

कोरबा. जिले के लीड कॉलेज (Lead college) शासकीय इंजीनियर विश्वेसरैया महाविद्यालय में बहुत जल्द पढऩे और पढ़ाने का तरीका बदल जाएगा। कॉलेज में स्टडी और भी स्मार्ट तरीके से होगी। कॉलेज प्रबंधन ने दो साल पहले एक क्लास रूम को स्मार्ट क्लास (Smart Class) की तर्ज पर तैयार किया था। रूसा की टीम ने इसे देखा था।

कॉलेज प्रबंधन ने रूसा के तहत इस तरह के और भी क्लास तैयार करने के लिए फंड की मांग की थी। रूसा ने कॉलेज को कुल 60 लाख की स्वीकृति दी है। कॉलेज (Lead college) द्वारा कुल चार क्लास रूम को अब स्मार्ट बनाया जाएगा। इन क्लासरूम में एलसीडी प्रोजेक्टर लगेंगे। वर्तमान मेंं वाइफाई सुविधा है। लेकिन उसकी स्पीड इतनी पर्याप्त नहीं है कि उससे पढ़ाई कराया जा सके। इसलिए अब और नए सिरे से अधिक स्पीड की क्षमता वाली वाइफाई सुविधा भी बढ़ाई जाएगी। इससे हर क्लास मेंं स्टडी और भी एडवांस तरीके से कराई जा सके।

Read More : इस घटना के होते ही महिला का पारा चढ़ा, टैंकर पर चढ़कर ड्राइवर को जड़ दिया चप्पल पे चप्पल, देखिए वीडियो...

इंग्लिश लैब की भी मिली स्वीकृति
स्मार्ट क्लास (Smart Class) रूम के साथ-साथ लीड कॉलेज (Lead college) को इंगलिश लैब की भी स्वीकृति मिली है। इंगलिश लैब की खासियत होगी कि छात्र-छात्राओंं के बीच अंग्रेजी बोलने का चलन बढ़ेगा। पहले चरण में 10 सिस्टम की स्वीकृति विभाग को मिली है। एक सिस्टम में दो छात्र बैठ सकेंगे। इसमें बकायदा हेडफोन भी लगे हुए होंगे। इससे छात्र सुनकर अंग्रेजी शब्द का सही तरीके से उच्चारण भी कर सकेंगे।

स्मार्ट क्लास से इस तरह छात्रों को मिलेगा लाभ
- पढऩे का तरीका बदलने से छात्रों में रूचि आएगी।
- सुनकर समझने की तुलना में देखकर किसी चीज को अधिक दिन तक याद रखा जा सकता है।
- इंटरनेट से जुडऩे की वजह से नए कंटेट भी छात्रों तक आसानी से पहुंचेंगे।
- अब प्रोफेसरों को भी ज्यादा से ज्यादा नए प्रयोग के साथ पढ़ाना होगा।

Read More : दामाद ने साथी के साथ रिटायर्ड आर्मी कैप्टन व उनकी पत्नी की कर दी थी हत्या, पत्नी को भी मारने का था प्लान

जिले का पहला शासकीय कॉलेज जहां मिलेगी इस तरह की सुविधा
शासकीय इंजीनियर विश्वेसरैया महाविद्यालय (Lead college) जिले का पहला ऐसा शासकीय कॉलेज होगा जहां अब पढ़ाई तरीका इतना स्मार्ट और हाइटेक होगा। बताया जा रहा है कि पहले चार क्लासरूम फिर आने वाले कुछ वर्षों तक पूरे कॉलेज को इसी तरह से हाइटेक करने की योजना प्रबंधन द्वारा बनाई गई है। इससे हर विषय के छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

-कॉलेज के चार क्लासरूम को जल्द ही स्मार्ट क्लास (Smart Class) के रूप में बनाया जाएगा। रूसा से इसके लिए 60 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही इंगलिश लैब भी बनाया जाएगा- डॉ. आरके सक्सेना, प्राचार्य, लीड कॉलेज

Chhattisgarh Education से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए...