12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Yogi In Korba: नक्सलियों के साथ सांठ-गांठ के साथ चलती है कांग्रेस… कोरबा में दहाड़े CM योगी

योगी बोले - जो कांग्रेस तो कमीशन खाने के आधीन है। मोदी तो सीधे अकाउंट में पैसा डालते है। भाजपा की सरकार में 10 करोड़ गरीबों को फ्री में गैस कनेक्शन मिला। 4 करोड़ से ज्यादा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

CM Yogi In Chhattisgarh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर है। राजनांदगाव लोकसभा सीट को साधने के लिए सीएम योगी विशाल जनसभा को संबोधित किए। इसके बाद सीएम योगी कोरबा में जनसभा को संबोधित कर रहे है। जनसभा में सीएम योगी बोले - ये छत्तीसगढ़ की धरती है, जब प्रभु राम को वनवास हुआ था तो सबसे पहले उन्होंने यहीं शरण ली थी। याद करिए 2014 के पहले, किसान आत्महत्या करता था, आतंकवादी देश के अंदर घुसकर विस्फोट करते थे। आज मोदी जी ने ऐसी स्थिति बनाई है की, पाकिस्तान डरता है।

यह भी पढ़ें: जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…. CM योगी की मंच में एंट्री होते ही नारों से गूंज उठी जनसभा

कांग्रेस पर करारा वार करते हुए योगी बोले - जो कांग्रेस तो कमीशन खाने के आधीन है। मोदी तो सीधे अकाउंट में पैसा डालते है। भाजपा की सरकार में 10 करोड़ गरीबों को फ्री में गैस कनेक्शन मिला। 4 करोड़ से ज्यादा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले पे घोटाला किया। भगवान भी नहीं छोड़ा। हम कहते थे राम लला लाएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और ये कांग्रेस तब सुप्रीम कोर्ट में कहते थे राम तो है ही नहीं… ये कांग्रेस तो नक्सलियों के साथ भी सांठ-गांठ के साथ चलती है। कांग्रेस की नियत किसी से छुपी नहीं है। 102 सीटों पर मतदान हो चूका है और सभी सीटों पर मोदी…मोदी.. गूंज रहा है।