- एसईसीएल के 56 हजार कर्मचारियों को लाभ
- कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी एसईसीएल के अधीन अलग अलग खदानों में 56 हजार कर्मचारी काम करते हैं। एरियर्स का लाभ 56 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें कोरबा, दीपका, गेवरा और कुसमुंडा एरिया में लगभग 17 हजार कर्मचारी नियोजित हैं।
- तीन किस्तों में भुगतान
सर्कुलर से स्पष्ट हो गया है कि कोलकर्मियों को एरियर्स तीन किस्तों में मिलेगा। पहली किस्त एडवांस के तौर पर 51 हजार रुपए पिछले साल दीपावली के दौरान मिली थी। दूसरी किस्त को भुगतान 15 जून तक होना है। अंतिम किस्त बाद में मिलेगी। लेकिन अंतिम किस्त का भुगतान कब होगा? यह स्पष्ट नहीं हुआ है।