3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑफ लाइन वाले छात्रों से 20 रूपए लेकर कॉलेज भरेंगे फॉर्म

पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 1:17 AM IST

ऑफ लाइन वाले छात्रों से 20 रूपए लेकर कॉलेज भरेंगे फॉर्म

ऑफ लाइन वाले छात्रों से 20 रूपए लेकर कॉलेज भरेंगे फॉर्म

कोरबा . कॉलेजों में ऑनलाईन प्रवेश की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। दोपहर १२ बजे से बीयू के वेबसाइर्ट पर रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। पहले दिन हालांकि प्रवेश फॉर्म भरने वाले छात्रों की संख्या अधिक ही रही।
पिछली बार की गलती से सीख लेते हुए बीयू ने इस वर्ष ऑनलाईन के साथ ही छात्रों को ऑफलाईन फॅार्म कॉलेज में जमा करने का विकल्प भी दिया है। यदि किसी छात्र को ऑनलाइन फॉर्म जमा करने में दिक्कत हो रही हो, तो वह बीयू द्वारा जारी किया गया निर्धारित आवेदनपत्र को नि:शुल्क प्राप्त कर इसमें अपना संपूर्ण विवरण भरकर कॉलेज में ही जमा कर सकते हैं। यह आवेदनपत्र भी छात्रों को कॉलेज द्वारा ही मुहैया कराया जाएगा। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों से प्राप्त ऐसे आवेदनपत्र में भरे गए विवरण के आधार पर छात्र का आवेदन बीयू की वेबसाईट पर ऑनलाईन जमा किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए छात्र को कॉलेज में केवल २० रूपए का शुल्क देना होगा। इस सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो नेटवर्क के कारण आनलाइन आवेदन नहीं कर सकते।

18 जून तक छात्र स्वयं कर सकते हैं आवेदन
कॉलजों में प्रवेश के लिए छात्र बीयू की वेबसाईट पर जाकर पहले चरण में प्रवेश पाने के लिए 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। 19 व 20 को कॉलेज प्रबंधन द्वारा ऑफलाईन प्राप्त आवेदनों को ऑनलाईन जमा करना होगा। जिसके बाद 21 को मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसी सूची के आधार पर छात्र को एडमिशन जमा कर 30 जून प्रवेश कॉलेज पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। इसके बाद दूसरे व तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी जोकि 30 जुलाई तक चलेगी। छात्र 30 जुलाई तक कॉलेज में मेरिट के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं।

-ऑनलाईन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण की प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। इस वर्ष छात्र ऑफलाईन आवेदन भी कर सकते हैं।
डॉ. आरके सक्सेना, प्राचार्य, लीड कॉलेज