जिले में सहकारी बैंक की छह शाखाएं हैं। बुधवार को मांगों के समर्थन में बैंक के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। कर्मचारी लंबित एरियर्स की राशि का भुगतान, पर्यवेक्षा अवधि पूरी करने वाले कर्मचारियों के नियमितिकरण और महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश बढ़ाने सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर रहे।