25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#क्या पक्ष और क्या विपक्ष सभी पार्षद यहां बैठेंगे भूख हड़ताल पर, आयुक्त और महापौर दोनो के खिलाफ है आक्रोश

निविदा आमंत्रित कर निष्पादित करने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 21 Jul 2018, 11:01 AM IST

निविदा आमंत्रित कर निष्पादित करने की मांग

निविदा आमंत्रित कर निष्पादित करने की मांग

कोरबा. विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित कार्यो के वर्क आर्डर एवं स्वीकृति प्राकलन कार्यो की निविदा आमंत्रित कर निष्पादित करने की मांग की है। समस्या का निराकरण नहीं होने पर आक्रोशित पार्षदों ने दो दिन बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।


इन पार्षदों का कहना है कि निगम में कई वार्डो में निविदा होने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। प्राकलन स्वीकृति के कार्यो को निविदा आमंत्रित नहीं किया गया है। जिससे वार्डो में समस्याओं का ढेर लगा हैं। वार्ड में गंदगी पसरी हुई है। सड़कों पर गड्ढे हैं व स्ट्रीट लाइट खराब हैं। सीवरेज, नालियां का पानी सड़क पर बह रहा है।

लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। इसे लेकर लेकर पार्षदों ने 23 जुलाई से अनिश्चितकीन आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद संतोष राय, अमरनाथ अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सुफल दास, शिव अग्रवाल, रवि महाराज, रवि चंदेल, अब्दुल रहमान सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे।
----------------

Read more : यहां कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में लग जाते हैं घण्टो, जर्जर सड़क पर भारी वाहनो का दबाव लोग हो रहे परेशान


जमीन के झगड़े मेंं दो पक्ष भिड़े
कोरबा. विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के चंद्रौटी में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों ने एक दूसरे की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि पसान थाना अंतर्गत ग्राम चंद्रौटी निवासी बुधराम उरांव एवं नालेज कंवर के बीच जमीन विवाद चला रहा है। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। उन्होंने एक दूसरे की पिटाई कर दी। पुलिस ने बुधराम की रिपोर्ट पर इंदिरा बाई, गनपत उरांव, जमुना प्रसाद, नालेज कुमार भंडारी व जमुना उरांव के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज किया है। नालेज की रिपोर्ट पर संदरिया बाई, किस्मत बाई, बुधराम और दौलत के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।