1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात कोसाबाड़ी में ठेकेदार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

शहर के बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी बीबी वर्मा के भतीजा अरुण वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। अरुण की हालत गंभीर है। उसे जीवन रक्षक उपकरण पर रखा गया है। हमलावर कौन है? इसके पीछे क्या कारण है? यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच कर रही पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। इसमें अरुण दो युवकों के बीच एक बाइक पर बैठा हुआ है।

2 min read
Google source verification
आधी रात कोसाबाड़ी में ठेकेदार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

आधी रात कोसाबाड़ी में ठेकेदार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है। घटना 09 फरवरी की रात लगभग एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। युवक के सिर में गंभीर चोटें हैं। उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जीवन रक्षक उपकरण पर अरुण की सांसे चल रही है। परिवार की ओर से सिविल लाइन थाना में सूचना दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। बताया जाता है कि कारोबारी अरुण वर्मा 09 फरवरी की रात अपनी कार से कुसमुंडा में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने गया था। रात करीब 9.30 बजे कुसमुंडा से कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने घर जाने के लिए निकला। देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

अरुण को लेकर परिवार परेशान हो गया। कुसमुंडा में रहने वाले अरुण के मित्र से सम्पर्क किया। कार में लगी जीपीएस के आधार पर शहर में अरुण की तलाश शुरू हुई। रात लगभग दो बजे कोसाबाड़ी क्षेत्र में पानी टंकी सिद्दी विनायक हॉस्पिटल के पास खून से लथपथ अरुण मिला। उसे कोरबा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर अरुण को रायपुर रेफर किया गया है। डॉक्टर के अनुसार अरुण के सिर में गंभीर चोटें आई है। उसकी स्थिति नाजूक बनी हुई है।

मामला गंभीर और हाई प्रोफाइल होने से पुलिस जांच को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस की एक टीम परिवार का बयान दर्ज करने के लिए रायपुर भेजी गई है। नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। हमलावारों की तलाश के लिए पुलिस ने कोसाबाड़ी और निहारिका क्षेत्र में कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया है। इसमें पुलिस को एक ऐसा फुटेज मिला है, जिसमें कार अरुण के कोसाबाड़ी स्थित दफ्तर के बाहर 15 से 20 राउंड लगाते हुए दिखाई दे रही है। कार में अरुण के अलावा और कोई है या नहीं, यह तक स्पष्ट नहीं हुआ है। थोड़ी देर बाद कार कोसाबाड़ी दफ्तर के पास रुक जाती है। एक अन्य कार आती हुई सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। इस बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक नजर आ रहे हैं। बीच में बैठे युवक की पहचान अरुण से की गई है।

दफ्तर के पास मारपीट फिर हास्पिटल के पास फेंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस मान रही है कि अरुण पर हमला उसके कोसाबाड़ी नेक्सा शो रूम के पास स्थित दफ्तर के करीब हुई है। बाद में हमलावारों ने कार से उसे सिद्दी विनायक हॉस्पिटल पास फेंका है। अरुण वर्मा कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है। ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में इंदिरा विहार के मकान में रहता है। रिश्ते में ठेकेदार बीबी वर्मा के सगे भाई सुरेश वर्मा का पुत्र है। घटना से परिवार परेशान हैं।