25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : चोरी की नीयत से स्वीच यार्ड के जीटी ट्रांसफार्मर में घुसे दो सगे भाइयों की मौत, ऐसे हुआ खुलासा…

गुरुवार सुबह चिन्ना व लाला की मां शिवा के घर पहुंची। उसने अपने बेटों के बारे में शिवा से जानकारी ली, लेकिन शिवा ने गोल मोल जवाब दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Jul 2018, 9:47 PM IST

Breaking : चोरी की नीयत से स्वीच यार्ड के जीटी ट्रांसफार्मर में घुसे दो सगे भाइयों की मौत, ऐसे हुआ खुलासा...

Breaking : चोरी की नीयत से स्वीच यार्ड के जीटी ट्रांसफार्मर में घुसे दो सगे भाइयों की मौत, ऐसे हुआ खुलासा...

कोरबा. हसदेव ताप विद्युत गृह के 840 मेगावाट भीतर स्वीच यार्ड के ट्रांसफार्मर में तांबा की चोरी करने गए दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। आशंका है कि दोनों भाइयों की मौत दम घुटने से हुई है। तीसरा युवक जान बचाकर भाग गया है। मृतक दर्री उडिय़ा बस्ती के निवासी थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दर्री के उडिय़ा बस्ती में रहने वाले चिन्ना, लाला और शिवा बाघ नाम के युवक बुधवार की रात लगभग १२ बजे हसदेव ताप विद्युत गृह के स्वीच यार्ड पहुंचे थे।

तीनों ने ट्रांसफार्मर की तेल को खोलकर बाहर बहा दिया। चिन्ना और लाला ट्रांसफार्मर के ढक्कन को उठाकर अंदर घुसे। शिवा बाहर में खड़ा होकर उनका इंतजार कर रहा था। काफी इंतजार के बाद दोनों भाई ट्रांसफार्मर से बाहर नहीं निकले। रात लगभग एक बजे शिवा घर लौट गया, लेकिन उसने किसी को चिन्ना और लाला के बारे में नहीं बताया। रात भर दोनों भाई घर नहीं पहुंचे। गुरुवार सुबह चिन्ना और लाला की मां शिवा के घर पहुंची। उसने अपने बेटों के बारे में शिवा से जानकारी ली, लेकिन शिवा ने गोल मोल जवाब दिया। दोनों भाइयों के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया।

Read More : नेशनल हेल्थ सर्वे का खुलासा स्वास्थ्य विभाग को कर रहा परेशान, पढि़ए जन्म के बाद कितने फीसदी बच्चों को नहीं लगा कोई टीका

दिन भर इंतजार के बाद दोनों भाई घर नहीं लौटे। परिवार की चिंता बढ़ गई। बेटों की तलाश में गुरुवार शाम लगभग चार बजे मां दर्री थाना पहुंची। उसने चिन्ना और लाला के गुमशुदगी की सूचना दी। बताया कि बुधवार की रात दोनों शिवा के साथ थे। शिवा के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने शिवा को घर से पकड़ लिया। उससे थाने में लाकर पूछताछ की। उसने बुधवार की रात एचटीपीसी प्लांट में चोरी करने की नीयत से घुसना स्वीकार किया। दोनों भाइयों के ट्रांसफार्मर में घुसने की जानकारी पुलिस को दी। दोनों भाई राजीव नगर दर्री उडिय़ा बस्ती के रहने वाले थे। शिवा का पुराना आपराधिक रिकार्ड है। चोरी के आरोप में पहले भी जेल की हवा खा चुका है।

ट्रांसफार्मर से निकली लाश
पुलिस शिवा को लेकर एचटीपीपी प्लांट के स्वीच यार्ड पहुंची। यार्ड के पास एक ट्रांसफार्मर मिला। उसके आसपास में तेल बहा हुआ था। शिवा की निशानदेही पर पुलिस ने एक युवक को ट्रांसफार्मर के भीतर भेजा। उसमें दोनों भाइयों की लाश मिली। रस्सी की मदद से दोनों की लाश को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में भेजा गया है।

नया था ट्रांसफार्मर
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले कंपनी ने स्वीच यार्ड के लिए ४०० किलो वॉट का एक नया जनरेटर ट्रांसफार्मर मंगाया था। इसे प्लांट के भीतर रखा गया था। जरूरत पडऩे पर उपयोग किया जाना था। इस बीच बुधवार की रात ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने तीनों युवक घुस गए। दोनों की मौत हो गई।

मेन गेट से घुसे चोर
पुलिस को पूछताछ मेंं पता चला है कि तीनों युवक संयंत्र की मेन गेट से घुसे थे। इस घटना ने संयंत्र के सुरक्षा की भी पोल खोलकर रख दी है। कंपनी सुरक्षा पर भारी भरकम बजट खर्च करती है। इसके बाद भी चोरों का मेन गेट से भीतर जाना लचर व्यवस्था को उजागर करता है।

बिजली कर्मचारी ने जांच की मांग की
घटना को गंभीर बताते हुए बिजली कर्मचारी संघ ने जांच की मांग की है। संघ के नेता राधेश्याम जायसवाल का कहना है कि संयंत्र के भीतर मेन गेट से चोरों का घुसना प्रारंभिक रूप से गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। इसकी जांच होनी चाहिए।