छात्र-छात्राओं ने काफी विरोध के साथ पुनर्मूल्यांकन व पुर्नगणना के लिए विद्यार्थियाें ने आवेदन किया था। इस प्रक्रिया को बीते हुए लगभग डेढ़ माह गुजर गए हैं। जबकि कक्षाएं एक अगस्त से शुरू हो चुकी है। अध्ययन कार्य शुरू हुए दो माह गुजर गए हैं, लेकिन अलग-अलग विषयों में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को अभी तक यह नहीं मालूम है कि उन्हें फेल होने की वजह से पिछली कक्षा का अध्ययन है या फिर उत्तीर्ण होकर अगली कक्षा के पाठ्यक्रम का अध्ययन करना है। इसे लेकर परीक्षार्थियों में नाराजगी है।