
गौ मांस बेचने वाले पर कार्रवाई की मांग, सर्व हिन्दू समाज ने किया प्रदर्शन
संगठन की ओर से गौ मांस की बिक्री में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराया गया था। सात दिन गुजर गए लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज नहीं किया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज सर्व हिन्दू समाज ने रविवार को सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन किया। दो घंटे के धरना प्रदर्शन में हिन्दू समाज के 30 से अधिक इकाइयों के लोग शामिल हुए।
सर्व समाज ने कहा कि हिन्दू धर्म में गौ माता की पूजा होती है। हिन्दू गौ माता की पूजा अर्चना करते हैं।
इस स्थिति में कोई व्यक्ति अपने मूल काम की आड़ में गौ मांस की ब्रिकी कैसे कर सकता है? सर्व समाज ने कहा कि इस गौ मांस की ब्रिकी का मामला सामने आने के बाद से हिन्दुओं की धार्मिक भावना आहत हुई है। इसे किसी भी हाल में बरर्दास्त नहीं किया जाएगा।
सर्व समाज ने प्रदेश सरकार की भी आलोचना की। कहा कि एक तरफ सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन का दावा करती है, दूसरी ओर इस तरह की घटना से हिन्दू समाज की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है। समाज ने गौ मांस की बिक्री में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। गौ हत्या, तस्करी जैसी घटनाआें पर प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
कार्यक्रम में मुकेश गोयल अग्रेसन गौशाला, गीता यादव सर्व यादव समाज, रश्मी शर्मा ब्रह्माण समाज, अरुण दास वैष्णव वैष्णव विकास समाज, गायत्री नायर, विभा गौराहा आर्य समाज, कमलेश मिश्रा गायत्री परिवार, हेमंत महूलिकर महाराष्ट्र मंडल, भोजराम देवांगन धर्म जागरण, संजू देवी राजपूत राजपूत क्षत्रिय समाज, भागवत साहू साहू समाज, आशीष खेतान सी ए एसोसिएशन, लालिमा जायसवाल रामकृष्ण गौसेवा समिति बालको, सुनील जैन अग्रेसन गौसेवा समिति, कृष्ण कुमार श्रीवास श्रीवास समाज, नाथू राम यादव सर्व यादव समाज, अशोक तिवारी, बजरंग अग्रवाल इंदरा विहार समिति, योगेश जैन चैम्बर ऑफ कामर्स, विनय राय पूर्वांचल विकास समिति, अजय दुबे सनातन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अपनी रखा। कार्यक्रम का संचालन कैलाश नाहक व आभार प्रदर्शन चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने किया।
Published on:
10 Jul 2023 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
