
डीजल चोर गिरोह की हरकतों से बढ़ रहा खतरा, एसईसीएल कर्मी सुरक्षा को लेकर चिंतित
कोरबा. डीजल चोर गिरोह के हौसले इतने बुलंद है कि अब खदान के भीतर भी चार पहिया वाहन के साथ घुसकर डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने में लगे हैं। एक ऐसे ही गिरोह के दो सदस्यों को एसईसीएल के सुरक्षा विभाग ने 60 लीटर डीजल और दो वाहनों के साथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
पिछले चार दिन में खदानों मेें डीजल चोरों की घटना की यह चौथी घटना है। सिंघाली , दीपका खदान के बाद कुसमुंडा खदान में भी लगातार डीजल चोरी की घटनाएं हो रही है। इसे अंजाम देने के लिए शनिवार की देर शाम को दो बोलेरो वाहन सीजी 12 एके 2567 व सीजी 10 एई 8102 वाहन में सवार होकर कुसमुंडा खदान में घुसकर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। एसईसीएल के सुरक्षा विभाग में पदस्थ बालसाय की नजर इन दोनों ही संदिग्ध वाहनों पर पड़ी। घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा गया।
गिरोह द्वारा इन दोनों ही वाहनों को वर्कशॉप के पीछे खड़ी कर डीजल चोरी किया जा रहा था। खदान क्रमांक तीन से पहले से ही 3-3 जेरिकन मेंं डीजल चोरी कर रखे हुए थे। गिरोह के अन्य सदस्य डीजल चोरी में मशगूल थे जबकि ड्रायवर सबके आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एसईसीएल ने दोनों को वाहन समेत पकड़ लिया। बोलेरो सीजी12एके2567 के चालक आशीष कुमार 24 वर्ष निवासी बिरदा तथा बोलेरो सीजी 10 एई 8102 का चालक संजित कुमार उम्र 21 वर्ष रिस्दी को पकड़ कर कुसमुंडा पुलिस के हवाले किया गया।
एंट्री प्वाइंट में क्यों नहीं रोकते वाहन?
इधर अब एक बड़ा सवाल यह भी उठने लगा है कि कुसमुंडा के खदान नंबर तीन के ंएंट्री प्वाइंट पर दो बोलेरो को प्रवेश के समय रोका क्यों नहीं गया। अब तक देखा जाता था कि गिरोह खदान के बाहर वाहनों को खड़ी कर डीजल चोरी करते थे। फिर इसे लोड करने के बाद भाग निकलते थे। लेकिन पुलिस की खदान के सीमावर्ती क्षेत्रों मेंं लगातार जांच की वजह से अब गिरोह वाहनों को सीधे खदान के भीतर प्रवेश करा रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि सुरक्षा एजेंसियों, सीआईएसएफ और एसईसीएल के कर्मचारियेां की भी इसमें संलिप्तता है। जिससे वाहन आसानी से प्रवेश कर भागने में सफल हो रहे हैं।
कर्मचारियों में भय, खदान के सुरक्षा में सेंध
देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का दारोमदार एसईसीएल की गेवरा, दीपका, कुसमुंडा कोयला खदान में काम करने वाले कर्मियों पर है। पिछले कई महीनों से डीजल चोरों ने खदान में आतंक मचा रखा है। डीजल चोरों का संगठित गिरोह द्वारा रोजाना एसईसीएल के डम्पर, डोजर, क्रेन सहित अन्य भारी मशीनों से हजारों लीटर डीजल चोरी की जा रही है। डीजल चोरों को रोकने का प्रयास करने पर उनके द्वारा हमले किए जा रहे हैं। एसईसीएल कर्मियों की डीजल चोर पिटाई भी करते हैं। इससे एसईसीएल कर्मियों में डीजल चोरों का खौफ है। अब तक रात की पाली में गिरोह खदान में घुसता था लेकिन अब तो दिन में भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही है।
Published on:
11 Jun 2018 12:54 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
