कोरबा, दीपका में भी हो सकती है जल्द तिथि की घोषणा
सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकायों में उलटफेर करने में लगी हुई है। पार्टी ने कोरबा नगर निगम में महापौर और दीपका में पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। इस पर कलेक्टर की ओर से सामान्य सभा बुलाने के लिए तिथि की घोषणा होनी बाकी है। चर्चा है कि प्रशासन भाजपा पार्षदों की मांग पर जल्द अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए तिथि की घोषणा करेगा।