25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: कार पर गिरी डीजे का साउंड बॉक्स, दूल्हे के साथ बैठे बच्चे की मौत

CG News: दूल्हा गाड़ी के चालक ने तेजी से गाड़ी को आगे बढ़ाया और उसने डीजे वाली गाड़ी को टक्कर मार दी। डीजे वाली गाड़ी से साउंड बॉक्स सहित अन्य सामान नीचे गिर गए।
less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Love Sonkar

May 17, 2025

CG News: कार पर गिरी डीजे का साउंड बॉक्स, दूल्हे के साथ बैठे बच्चे की मौत

CG News: कोरबा के एक बारात में हुए हादसे में डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि उदयपुर से एक बारात कोरबा आई थी। डेढ़ साल का बच्चा मामा अपने मामा के गोद में बैठा हुआ था।

यह भी पढ़ें: CG News: तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, वाहन समेत जब्त

इसी बीच दूल्हा गाड़ी के चालक ने तेजी से गाड़ी को आगे बढ़ाया और उसने डीजे वाली गाड़ी को टक्कर मार दी। डीजे वाली गाड़ी से साउंड बॉक्स सहित अन्य सामान नीचे गिर गए।

एक बॉक्स कार पर गिरा। इसकी चपेट में डेढ़ साल का बच्चा हरिओम आ गया। उसे गंभीर चोटें आई। बालक को कोरबा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां भी बारात आई थी। परिवार में मातम पसरा है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।