28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Korba News : शारदा विहार में कुत्तों ने चार वर्षीय बच्चे पर किया हमला, कई जगह नोंचा

korba hindi news : स्थानीय लोगों के प्रयास से कुत्तों को भगाया गया। बच्ची कों अस्पताल में भर्ती कराया गया

less than 1 minute read
Google source verification
dog attack

dog attack

कोरबा। korba hindi news : सड़क पर आवारा घुम रहे कुत्तों के झुंड ने खेल रही बच्चे को घेरा लिया। कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। घटना में बच्ची को कई जगह चोटें आई है। स्थानीय लोगों के प्रयास से कुत्तों को भगाया गया। बच्ची कों अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 शारदा विहार क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि चार वर्षीय बच्चा अयांश यादव अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच कुत्तों ने अकेला पाकर बच्चे के उपर टूट पड़े। कुत्तों ने बच्चे को नोंच-नोंच कर घायल कर दिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर के आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन भी घर के बाहर निकले। कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्तों से दूर किया गया।

घटना में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। शरीर के कई जगह जख्म के निशान हैं। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। अवारा कुत्तों से क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। जबकि कई बार इस तरह की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने बताया कि बच्चे हमला करने वाले कुत्तों की संख्या लगभग आधा दर्जन से अधिक थे। इसके पहले भी कुत्तों ने गली-मोहल्ले से आना-जाना करने वालों पर हमला किया। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। आवारा पशुओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

कुत्तों का नसबंदी अभियान ठंडे बस्ते में
नगर निगम क्षेत्र के गली-मोहल्ले में अवारा कुत्ते उत्पात मचा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी पर हमला कर घायल कर रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से कुत्तों की नसबंदी को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। अवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल से यह अभियान बंद है।