18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Congress Candidate List : केरकेट्टा दरकिनार, दुलेश्वरी को मौका कटघोरा से पुुरुषोत्तम और रामपुर से फूलसिंह

कांग्रेस ने इस बार पाली तानाखार से दुलेश्वरी सिदार को मैदान में उतारा है। दुलेश्वरी अभी पाली जनपद अध्यक्ष के पद पर है

2 min read
Google source verification
congress_flag_1.jpg

कोरबा. पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा की टिकट कांग्रेस ने काट दी। जनता से दूरी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी केरकेट्टा के टिकट पर भारी पड़ गई। कांग्रेस ने इस बार पाली तानाखार से दुलेश्वरी सिदार को मैदान में उतारा है। दुलेश्वरी अभी पाली जनपद अध्यक्ष के पद पर है।

दुलेश्वरी सिदार गोंडवाना समर्थित सदस्यों के समर्थन से पाली जनपद की कुर्सी में काबिज हुई थी। अब गोंडवाना से भी उनकी टक्कर होगी। वहीं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर पर कांग्रेस ने फिर से भरोसा जताया है। पुरुषोत्तम कंवर को पार्टी ने कटघोरा विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह रामपुर से इस बार फूलसिंह राठिया को कांग्रेस ने टिकट दिया है। 2018 के चुनाव में फूलसिंह राठिया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से रामपुर विधानसभा से उतरे थे। तब फूलसिंह को रामपुर में कुल 46873 वोट मिले थे। तब के सीटिंग विधायक श्यामलाल कंवर तीसरे नंबर पर थे। कांग्रेस की लहर में कांग्रेस विधायक की बुरी हार हुई थी। भाजपा के ननकीराम कंवर को चुनाव में जीत हासिल हुई थी। इस चुनाव के बाद फूलसिंह राठिया जकांछ को छोडकऱ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने फूलसिंह राठिया पर दांव खेला है।

गोंगपा से तुलेश्वर मरकाम प्रत्याशी, पाली तानाखार में त्रिकोणीय मुकाबला
गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पाली तानाखार से पार्टी सुप्रीमों तुलेश्वर मरकाम इस बार मैदान में होंगे। अब तक के बीते चार चुनाव में हीरासिंह मरकाम मैदान में उतरे थे। गोंगपा ने भले एक बार यहां जीत नहीं सकी हो, लेकिन हर बार गोंगपा के वोटबैंक में इजाफा होता रहा है। हर बार गोंगपा दूसरे नंबर पर रही है। हीरा सिंह मरकाम की वजह से भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हीरा सिंह मरकाम के निधन के बाद यह गोंगपा का पहला चुनाव होगा। अब देखने वाली बात होगी कि गोंगपा अपने वोट बैंक को बचाए रखने के साथ उसे बढ़ाने पर किस तरह रणनीति बनाती है।

संसदीय क्षेत्र में एक महिला प्रत्याशी, ओबीसी उम्मीदवार एक भी नहीं
कोरबा संसदीय क्षेत्र में इस बार कांग्रेस ने एक भी ओबीसी उाीदवार नहीं दिया है। जबकि भाजपा ने तीन ओबीसी उाीदवार को मैदान में उतारा है। हालांकि कांग्रेस ने पहली बार किसी महिला प्रत्याशी को टिकट देने की शुरुआत कोरबा जिले में की है। जातियों के समीकरण से कटघोरा में ओबीसी प्रत्याशी की मांग लंबे समय से थी, लेकिन पार्टी के जिताऊ उम्मीदवार के रूप में वर्तमान विधायक पर ही भरोसा जताया है। कांग्रेस से सबसे अधिक दावेदार कटघोरा में ही थे।

सबसे उम्रदराज इस बार ननकीराम, सबसे युवा पुरुषोत्तम

चारों विधानसभा में दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों पर गौर करें तो रामपुर से भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर सबसे अधिक उम्रदराज हैं। 80 वर्षीय ननकीराम का 56 वर्षीय फूलसिंह से मुकाबला होगा। कोरबा में 60 वर्षीय जयसिंह अग्रवाल का मुकाबला 61 वर्षीय लखन लाल देवांगन से होगा। कटघोरा में 43 वर्षीय पुरूषोत्तम कंवर का 49 वर्षीय प्रेमचंद पटेल से और पाली तानाखार में 57 वर्षीय रामदयाल उइके का 49 वर्षीय दुलेश्वरी सिदार से टक्कर होगी।