13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाल मैदान में 105 फीट का रावण, दहाडऩे के साथ ही मुंह से उगलेगा धुआं, ये भी होगा खास…

Dussehra festival: आज विजयादशमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हर बार की तरह इस बार फिर दर्री स्थित लाल मैदान के रावण की ऊंचाई सबसे अधिक 105 फीट की होगी।

2 min read
Google source verification
लाल मैदान में 105 फीट का रावण, दहाडऩे के साथ ही मुंह से उगलेगा धुआं, ये भी होगा खास...

लाल मैदान में 105 फीट का रावण, दहाडऩे के साथ ही मुंह से उगलेगा धुआं, ये भी होगा खास...

कोरबा. शहर के प्रमुख दशहरा उत्सव मैदान पुराना बस स्टैंड, मुड़ापार बाजार, राजेन्द्र्र प्रसाद नगर फेस वन, एमपी नगर, रानी रोड, रामलीला मैदान बालको, लाल मैदान दर्री, कटघोरा मैदान, प्रगतिनगर दीपका, बांकीमोंगरा, कुसमुंडा सहित उपनगरीय क्षेत्रों में विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। विजयादशमी पर्व पर आतिशबाजी भी की जाएगी। सबसे ऊंचा 105 फीट रावण दर्री लाल मैदान में दहन किया जाएगा। इसके अलावा शहर के दशहरे की भी धूम रहेगी। आरपी नगर निहारिका में 60 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। हालांकि सोमवार की दोपहर हुई एक घंटे से जोरदार बारिश से कई जगह रावण भीग गया। समितियों को इसे लेकर परेशानी भी हुई।

जिले के सबसे ऊंचे रावण की इस बार ये खासियत
जिले भर में सबसे ऊंचे रावण की खासियत ऊंचाई के साथ-साथ तकनीकी रूप से रावण शक्तिशाली और मजबूत होगा। यहां प्लांट के स्कै्रप से पाइप को वेल्डिंग करके एक दूसरे को जोड़ा गया है, बीच में क्लैम्प लगाया गया है। मोटर के चलते ही रावण के सभी 10 सिर चारों ओर तरफ घूमेगा। आंखों पर लाल रंग की लाइट लगाई गई है। दहाडऩे के साथ ही मुंह से तेज धुंआ निकलेगा। पिछले बाद सतरंगी रंग का चोला पहनाया गया। जबकि इस बार नीले रंग का परिधान पहनाया गया है। इसे बनाने में राम इकबाल सिंह, बीपी तिवारी, तुलाराम साहू सहित अन्य द्वारा मिलकर इस 105 फीट के रावण को आकार दिया गया है।


कुछ जगहों पर एक दिन बाद दशहरा
वहीं बांकी मोंगरा के सुराकछार, बरमपुर में एक दिन बाद दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इन स्थानों में एक दिन बाद पुतला दहन किया जाता है। भैरोंताल में दो दिन बाद रावण दहन रखा गया है। इसी तरह कोहडिय़ा व रलिया में दो दिन बाद रावण दहन किया जाएगा।

शाम होते ही ट्रेफिक किया जाएगा डायवर्ट
शाम चार बजते ही बड़े दशहरा उत्सव मैदान के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया जाएगा। इन सड़कों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसके आलावा दो पहिया व चार पहिया वाहनों को मुख्य मार्ग में पार्किंग नहीं करने दिया जाएगा। शहर के आरपीनगर फेस वन में सुभाष चौक के आसपास वाहन नहीं खड़ी किए जा सकेंगे। वाहनों को मैदान के पीछे की ओर ले जा सकेंगे। इसी तरह पुराना बस स्टैंड के आसपास भी भारी वाहनों के आवागमन में भी नो एंट्री रहेगी।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की रहेगी नजर
शहर भर में सभी बड़े दशहरा आयोजक उत्सव मैदान में व उसके आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए एसपी द्वारा निर्देश दिया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में सादे वर्दी में भी जवान तैनात रहेेंगें। असमाजिक तत्व, पाकिटमार, चेन स्कैचिंग जैसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहेगा।

आज होगी अस्त्र-शस्त्र की पूजा
विजयादशमी के पर्व पर अस्त्र-शस्त्र की पूजा होगी। पुलिस लाइन में पुलिस महकमे द्वारा आयोजन किया जाएगा। हर साल यह पूजा की जाती है। इस दौरान सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। पूरा पुलिस महकमा इस दौरान उपस्थित रहेंगे।