महिला के शरीर पर चोट के जो निशान मिले हैं वह भी हाथियों के हमले जैसे हैं। महिला कौन है? कहां की रहने वाली है? यह स्पष्ट नहीं हुआ है। वन विभाग की ओर से शव को पहचान के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज की मरच्यूरी में रखवाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि गांव के आसपास महिला दो-तीन दिन से भटक रही थी। उसकी पहचान हो सके इसके लिए पुलिस ने आसपास के गांव में मुनादी कराई है।