शहरी क्षेत्र में बस्तियों के बीच स्थित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक देखी गई। इन केंद्रों में पॉश इलाकों की अपेक्षा अधिक लोगों ने मतदान किया है। जिन केंद्रों में अधिक मतदान हुए हैं उसमें बालकोनगर, दर्री, स्याहीमुड़ी, मानिकपुर, पुरानी बस्ती कोरबा, कृष्णानगर, सीतामढ़ी, मोतीसागरपारा, रामनगर आदि शामिल हैं।कोरबा. हालांकि मतदान के ये आंकड़े अंतिम नहीं है। निर्वाचन आयोग की ओर से शाम 5 बजे तक डाले गए मतों के आंकड़े ही जारी किये गए हैं। शनिवार सुबह तक अंतिम आंकड़े जारी किये जाने की संभावना है।