
दीपका और कटघोरा के हर मकान को मिलेगा डिजिटल डोर नंबर
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के दो नगर निगम धमतरी और बिरगांव के साथ-साथ सभी 44 नगर पालिका परिषद् क्षेत्र में सर्वे के लिए तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए दिल्ली की मेसर्स सी ई इंफो सिस्टम लिमिटेड के साथ अनुबंध भी कर लिया गया है। दिसंबर से सर्वे शुरु हो जाएगा। हाल ही में रायपुर शहर में सभी मकानों को डिजिटल डोर नंबर दिए गए हैं।
यह डोर नंबर ही संपत्तियों की पहचान होगी। सर्वे ड्रोन आधारित होगा। निकाय क्षेत्र की एक-एक गली का सर्वे किया जाएगा। हर निकाय की एक जीआईएस मैप भी बनाए जाएंगे। जो कि निकाय और मुख्यालय में जमा होगा। हर एक संपत्ति चाहे वह दुकान हो या फिर मकान उसका ड्रोन सर्वे होगा। आखिरी में हर संपति को एक डिजिटल डोर नंबर दिया जाएगा। कंपनी द्वारा इस डिजिटल नंबर को हर घर के बाहर लगाने का भी काम करेगी। यह पूरी तरह से नि:शुल्क होगा।
दोनों निकाय राजस्व वसूली में पिछड़े
दोनों ही निकाय राजस्व वसूली के मामले में बेहद पीछे हैं। दरअसल इन निकायों के पास कर्मचारियों की कमी है। इसलिए वार्डस्तर पर लंबे समय से नए संपत्तियाें का सर्वे नहीं हो सका है। यही वजह है कि निकायों को यह भी नहीं पता कि कितने मकान या फिर दुकान वार्डवार हैं। लोग लंबे समय से निकायों को पैसा जमा नहीं कर रहे हैं।
दोनों निकायों की भौगोलिक स्थिति पर एक नजर
दीपका नगर पालिका जिले का दूसरा बड़ा निकाय है। कुल 21 वार्ड शामिल हैं। इसमें से 10 वार्ड नगर पालिका और 11 वार्ड एसईसीएल के कॉलोनी क्षेत्र के हैं। नगर का मुख्य मार्केट दीपका चौक, सुभाष नगर, गौरव पथ व पाली मार्ग है।
कटघोरा नगर पालिका
नेशनल हाइवे पर बसे इस नगर में कुल 15 वार्ड हैं, 2011 के जनगणना के आधार पर यहां की जनसंख्या 23 हजार के करीब है। करीब पांच हजार मकान इस नगर में है। कई वार्ड अब भी निकाय क्षेत्र में है, लेकिन स्थिति गांव की तरह ही है।
निगम क्षेत्र में भी तैयारी
निगम क्षेत्र में भी नए संपत्तियाें के सर्वे की तैयारी की जा रही है। एक निजी फर्म से शहर के 67 वार्ड का सर्वे किया जाएगा। सर्वे में जितने भी नई संपत्तियां सामने आएगी। उन्हें टैक्स के दायरे में शामिल किया जाएगा।
हर मकान को मिलेगा क्यू आर कोड डिजिटल डोर नंबर के साथ हर मकान को क्यू आर कोड दिया जाएगा। इस कोड को स्कैन करते ही मोबाइल में सारी जानकारियां आ जाएंगी। लोग घर बैठे ही अपना शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
Published on:
20 Nov 2022 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
