
फरियाद लेकर सैंकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग
कोरबा. सीतामणी क्षेत्र के निवासियों में इन दिनों बेघर होने का भय बना हुआ है। गली-मोहल्ले में इश्तहार चस्पा कर भूमि को निजी बताया गया है। जिसे लेकर सैंकड़ों लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इश्तहार की जांच कर भू-माफियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने मांग की है। इसी तरह कई अन्य लोगों ने अपनी समस्या से कलेक्टर का अवगत कराया है।
सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इनमें वार्ड आठ, इमलीडुग्गू, सीतामणी के लोगों ने मोहल्ले में चस्पा किए फर्जी इश्तहार से अवगत कराया है। इमलीडुग्गू के सीतामणी के गली मोहल्ले में इश्तहार चस्पा कर दिया है। इश्तहार में क्षेत्र की भूमि को निजी बताया है।
इश्तहार पढऩे के बाद लोगों में आक्रोश है कि कहीं वे अपने ही घर से बेघर न हो जाए। ज्ञापन में उल्लेखनीय है, कि करीब 50 से 60 साल से मोहल्ले में निवास कर रहे हैं। मेहनत मजदूरी कर गाढ़ी कमाई से आवास बनाया है। सरकार ने गरीब परिवारों को रहने के लिए आवासीय भूमि पट्टा दिया है। लोग भूमि का टैक्स जमा करते हैं। नगर निगम द्वारा कई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। लेकिन कुछ दिनों से मोहल्ले में फर्जी इश्तहार चस्पा कर निजी भूमि बताया है।
मोहल्लेवासियों में काफी आक्रोश है। इसके पहले भी भू-माफियाओं कूटरचना कर शासकीय भूमि को सीमांकन कर कब्जा किया गया था। जिसे पर कार्रवाई हुई थी। लोगों में किसी अप्रिय घटना होने का भय बना हुआ है।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने आरके सिंह, बंशी लाल कुम्हार, सहदेव चौहान, सोताराम, दिलीप कुमार, रमेश, सीताराम, आशाराम साहू, गौरीदाास, अवध राम सहित करीब 250 से अधिक लोग कलेक्ट्रड पहुंचे थे। जिनके बैठन तक की जगह नहीं थी। लोगों ने फर्श पर ही बैठे रहे। परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
Published on:
11 Jun 2018, 7:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.