सिन्हा ने कहा कि कोरबा जिले में स्थानीय मुदद्े प्रदूषण का बढ़ा हुआ स्तर, रेल यात्री सुविधा, रोजगार, भूविस्थपितों सहित अन्य समस्याओं पर कार्यकर्ताओं ने उनको जानकारी दी है। जिस पर हम आने वाले दिनों में लड़ाई लडेंगे। सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में आप पार्टी को लेकर लोगों का मूड सार्थक दिख रहा है। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी 15 साल में बीजेपी को नहीं हटा सकी। सिन्हा ने कहा कि प्रदेश का गरीब तपका जो कि पूर्ण रूप से सरकार पर निर्भर रहती है उन लोगों के लिए सरकार काम नहीं कर रही है। वर्तमान में दोनों बड़ी पार्टियां कॉरपोरेट पार्टी है। सिन्हा ने बताया कि अब तक 62 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा चुकी है।