घटना करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम चाम्पा की है। यहां जंगली हाथी ने घुन्शिराम पिता जनक राम राठिया (60) को पटककर मौत के घाट उतार दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग छ: बजे घुन्शी राम गांव से दो किलोमीटर दूर पंडरीपानी पहुंच मार्ग पर बडख़ा टिकरा में आम व महुआ फल बीनने गया हुआ था। इसी तरह क्षेत्र में कई फलदार वृक्षों में फल लगे हुए हैं।