जिसमें आरोपी एक धुंधली सी तस्वीर कैद हो चुकी थी। कैमरे से मिली तस्वीर बांगो क्षेत्र के आदतन अपराधी अंशुल से मेल खाती हुई दिखी। अंशुल पिता स्व. ठाकुर सिंह(26) ने 2009 में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसका रिकॉर्ड बांगो थाने दर्ज है। इस आधार पर पुलिस ने अंशुल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान अंशुल ने चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना कबूल कर लिया। इसी ने चोरी में शामिल दूसरे आरोपी पंचराम पिता स्व. करमचंद(20) के विषय में भी जानकारी दी। आरोपियों से पुलिस ने प्रिंटर, स्कैनर, इंडक्शन चूल्हा, एडाप्टर, पर्दा सहित कुल 52 हजार 450 रूपए का सामान भी बरामद किया है।