कोरबा . जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) द्वारा आयोजित मिशन साथ दो बदलबो कोरबा के तहत ओपन थियेटर घंटाघर स्थित मैदान में रविवार को आम सभा आयोजित की गयी है। पूर्व में इस सभा में पार्टी के अध्यक्ष अजीत जोगी आने वाले थे लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ जाने के कारण इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ा। अब सभा को अजीत जोगी की बहू डॉ. ऋ चा जोगी संबोधित करेंगी। उनके साथ धर्मजीत सिंह पूर्व विधायक लोरमी, आरके राय विधायक गुण्डरदेही, सियाराम कौशिक विधायक बिल्हा एवं गुलाब सिंह पूर्व विधायक शामिल होंगे।
कोरबा विधानसभा प्रभारी पवन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल, कटघोरा विधानसभा प्रभारी दीपनारायण सोनी लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए है।