खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने मंगलवार की देर शाम सूचना जारी की है। इससे किसानों में धान बिक्री को लेकर खासा उत्साह है। जिले में इस बार चार नए उपार्जन केंद्रों के साथ ६५ स्थानों पर धान खरीदी में की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण पर है, लेकिन उपार्जन केंद्रों तक बायोमैक्ट्रिक्स मशीन नहीं पहुंचने से समितियों की परेशानी बढ़ गई थी।