संदीप ने घर से अपनी मां गणेशी और बहन गंगा व सीता को बाहर कर दिया। पिता के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर दिया। पिता से सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला किया। प्रेमलाल की घटना स्थल पर मौत हो गई। संदीप देर रात मानिकपुर चौकी पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि मैनें अपने पिता का मर्डर कर दिया है, जो कानूनी कार्रवाई बनती है, उसे करिए। संदीप की बातों को सुनकर पुलिस हैरान हो गई। सूचना वरिष्ठ अफसरों को दी। देर रात पुलिस घटना स्थल पहुुंची। कमरे को सील कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।