
दो महिलाओं को अपहरण कर छेडख़ानी के आरोप में पांच युवक गिरफ्तार...
कोरबा. अपहरण और छेडख़ानी के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी मानिकपुर के निवासी हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।
कोरबा सीएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि दो महिलाओं को अगवा कर छेडख़ानी के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें आकाश यादव उम्र 22 वर्ष, विवेक चौहान उम्र 21 वर्ष, साहिल कुजूर 20 वर्ष, अनिमेष निराला 20 और अरुण एक्का 21 वर्ष शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मानिकपुर चौकी में महिला की रिपोर्ट पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि 28 नवंबर की देर शाम दो महिलाएं अपनी सहेली के घर मानिकपुर पहुंची थी। शराब पीकर दोनों पैदल घर लौट रही थीं। मानिकपुर बायपास मार्ग पर कदमहाखार पुल के पास चार से पांच युवकों ने महिलाओं को अपने साथ जाने के लिए जोर जबरदस्ती करने लगे। दोनों महिलाओं को खींचकर ओवरबडन की ओर ले गए। इस बीच एक महिला युवकों के चंगुल से भागकर कदमहाखार बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पहुंच गई।
तीन साल में हाथियों ने वन विभाग को लगाया करोड़ का फटका, मुआवजा बांटने मेें वन विभाग के छूट रहे पसीने...
महिला ने अपनी सहेली के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस दूसरी महिला की पतासाजी कर रही थी। 28 नवंबर की रात पुलिस ने ओवरबडन इलाके में महिला की तलाश की, लेकिन महिला नहीं मिली। अगले दिन महिला राताखार के एक मकान में मिली थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने जांच के बाद पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
02 Dec 2019 12:18 pm
Published on:
02 Dec 2019 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
