
कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी स्थित रामजानकी मंदिर के सामने घटी घटना
पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। घटना सोमवार की बताई जा रही है। संजय नगर इलाके में रहने वाली चार लड़कियां शहर के एक निजी विद्यालय में पढ़ती हैं। सोमवार की सुबह लगभग 6.30 बजे चारों लड़कियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली। एक लड़की अपनी बड़ी बहन की मोबाइल फोन लेकर स्कूल चली गई थी। इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को हुई। घर से एक व्यक्ति मोबाइल लेने के लिए स्कूल पहुंचा। स्कूल पहुंचा तो पता चला है कि लड़की स्कूल नहीं आई है।
व्यक्ति ने लड़की की सहेलियाें से बातचीत किया। जानकारी मिली कि चार लड़कियां स्कूल नहीं पहुंची हैं। जबकि सुबह लगभग 6.30 बजे चारों लड़कियां घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चारों लड़कियाें के मध्यप्रदेश की ओर जाने की सूचना मिली। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से अनूपपुर में चारों लड़कियाें को पकड़ लिया। उन्हें कोरबा लाने की कार्रवाई शुरू की गई है। बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि लड़कियां किसके बहकावे में आकर घर छोड़कर भाग रही थी? कहां जा रही थी?
एक महिला का आया था कॉल
परिवार की ओर से थाना में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि एक लड़की के घर के मोबाइल पर किसी महिला का कॉल आया था। परिवार को संदेह है कि लड़कियों को घर से भगाने की साजिश में कॉल करने वाली महिला शामिल होगी। पुलिस अपहरण का केस दर्जकर जांच कर रही है।
Published on:
28 Feb 2023 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
