5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद को बताया बीएसएनएल का इंजीनियर, भाड़े पर गाड़ी लगाने का झांसा देकर बैलिनो कार की ठगी

Fraud Case: रामपुर पुलिस ने दर्ज किया केस, मोबाइल नंबर से आरोपी को पकडऩे की जा रही कोशिश

less than 1 minute read
Google source verification
खुद को बताया बीएसएनएल का इंजीनियर, भाड़े पर गाड़ी लगाने का झांसा देकर बैलिनो कार की ठगी

खुद को बताया बीएसएनएल का इंजीनियर, भाड़े पर गाड़ी लगाने का झांसा देकर बैलिनो कार की ठगी

कोरबा. भाड़े पर बीएसएनएल में गाड़ी लगाने का झांसा देकर ठग ने एक बैलिनो कार की ठगी कर ली। इसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपए बताई जा रही है। कार मालिक को झांसा में लेने के लिए ठग ने खुद को बीएसएनएल का इंजीनियर बताया।

पुलिस ने बताया कि सीएसईबी के कोरबा पूर्व कॉलोनी एनडी 35 में रहने वाले एडमोन तिर्की लगभग दो साल पहले बलिनो कार खरीदी थी। इस बीच एडमोन के घर राजेश सिंह पहुंचा। राजेश का एडमोन की पुत्री से परिचित था। राजेश ने खुद को बीएसएनएल के ओडिशा दफ्तर में इंजीनियर बताया। उसने एडमोन से बैलिनो कार को भाड़े पर बीएसएनएल में लगाने के लिए कहा। एडमोन तैयार हो गया। उसने अपनी कार राजेश को सौंप दिया। राजेश कार लेकर चला गया।
Read More: Holi 2020: सावधान! पहाड़ के नीचे बसे इस गांव में होली खेलना है मना

कई माह बीत गए लेकिन एडमोन को भाड़े की राशि नहीं मिली। एडमोन ने राजेश से सम्पर्क किया, तब उसने भाड़े की राशि एक साथ देने की बात कही। लेकिन एक रुपए भी एडमोन को नहीं दिया। एडमोन ने कार लौटाने के लिए राजेश से सम्पर्क किया। पहले तो राजेश वक्त मांगता रहा बाद में राशि लौटाने से मना कर दिया। कार भी नहीं लौटाया है। एडमोन ने घटना की शिकायत रामपुर चौकी में दर्ज कराई। पुलिस केस दर्जकर पतासाजी कर रही है। राजेश मूलत: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी है। राजेश के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसकी पतासाजी कर रही है।