30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fraud: पेट्रोल पंप मालिक को बिहार कंस्ट्रक्शन ने ऐसे लगाया 34 लाख का चूना, पढि़ए पूरी खबर…

Fraud Case: धोखाधड़ी (Fraud) के आरोप में मेसर्स बिहार कंस्ट्रक्शन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के भागीदार सुरेन्द्र पाल सिंह और गुरुचरण कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। धोखाधड़ी (Fraud) का केस उरगा थाने में दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification
Fraud: पेट्रोल पंप मालिक को बिहार कंस्ट्रक्शन ने ऐसे लगाया 34 लाख का चूना, पढि़ए पूरी खबर...

Fraud: पेट्रोल पंप मालिक को बिहार कंस्ट्रक्शन ने ऐसे लगाया 34 लाख का चूना, पढि़ए पूरी खबर...

कोरबा. उरगा में श्री पेट्रोलियम नाम से हितानंद अग्रवाल का पेट्रोल पंप स्थित है। मेसर्स बिहार कन्स्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा अपने वाहनों का ईंधन पेट्रोल पंप से उधार लिया जाता था। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पंप मालिक से उधार में डीजल पेट्रोल लिया। धीरे-धीरे उधारी की राशि बढ़कर 34 लाख रुपए पहुंच गई। पंप के मालिक ने पैसे के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक पर दबाव बनाया तब वह आनाकानी करने लगा। पंप मालिक को कई माह से घुमाया। पंप मालिक को दो चेक दिया। दोनों पर क्रमश: 18 लाख और 16 लाख रुपए लिखा गया। पंप मालिक ने पैसे के लिए चेक को बैंक मेें लगाया, तो पता चला कि खाते में प्रर्याप्त राशि नहीं है। चेक पर हस्ताक्षर भी जाली है।

Read More: महंत ने दिया विवादित बयान, खनिज के अवैध खनन पर महंत ने कहा- चोरी करने वाले भी हमारे और कमाने वाले भी, पढि़ए खबर...
पंप मालिक ने इसकी सूचना कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक को दी। बाद में कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। पंप मालिक ने घटना की शिकायत उरगा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक सुरेन्द्र पाल सिंह और गुरुचरण कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है। बिहार कंस्ट्रक्शन कंपनी का रजिस्ट्रेशन कालीबाड़ी रोड हजारीबाग झारखंड के पते पर किया गया है। कंपनी की स्थानीय शाखा दर्री रोड कोरबा में है।

मानिकपुर में ओबर बडन का काम
बिहार कंस्ट्रशन ने एसईसीएल की मानिकपुर खदान में ओबर बडन का काम किया था। इसके लिए कंपनी ने टिपर सहित अन्य मशीनों को लगाया था। डीजल की खरीदी श्री पेट्रोल पंप उरगा से होती थी। बता दें कि कंपनी के खिलाफ मानिकपुर में भी ठेका कर्मचारियों ने कई बार मोर्चा खोला था। कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Read More: Chhattisgarh News