
Gang Rape : सहेली के घर से लौट रही छात्रा का पसान से अपहरण, फिर मध्यप्रदेश के अनूपपुर में गैंगरेप
कोरबा. गणेश पूजा में शामिल होने चलने की बात सहेली को कहकर लौट रही छात्रा का बाइक सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। उसे बैठाकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर ले गए। एक सूने मकान में छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना पसान थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के एक गांव में गणेश पूजा का आयोजन किया गया था। एक 17 वर्षीय छात्रा अपनी सहेली के घर पूजा में चलने की बात कहने गई थी। वह सहेली को भी पूजा में ले जाना चाहती थी। सहेली से कहकर छात्रा घर लौट रही थी। इस बीच बाइक सवार तीन युवकों ने छात्रा को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया। छात्रा को पसान से पेंड्रा के रास्ते लेकर अनूपपुर चले गए। वहां चोकनपुर गांव के एक सूने मकान में छात्रा को बंद कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।
Read More: पढि़ए क्या हुआ जब हवलदार और सिपाही ने विभाग में पदस्थ महिला आरक्षक से की छेड़छाड़
इस बीच घटना के दिन देर शाम तक लड़की घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने छात्रा की तलाश की। वह नहीं मिली तो छात्रा की सहेली के घर पहुंचे। सहेली ने घर लौट जाने की जानकारी दी। माता-पिता ने बताया कि वह घर नहीं पहुंची है। तब सहेली के घर पहुंचने वाले रिश्तेदारों की तलाश चालू की गई। रिश्तेदार भी गायब मिले। परिवार को संदेह हुआ। माता-पिता अपनी बेटी की तलाश करते हुए अनूपपुर के चोकनपुर तक पहुंचे। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने महेश अगरिया, निरज अगरिया और गुड्डू अगरिया के खिलाफ नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Korba Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए...
Published on:
15 Sept 2019 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
