
झाड़ियों के पीछे Girl और Boy का चला रहा था प्राइवेट काम, तभी आ धमके 5-6 लोग, फिर जो हुआ..
रायपुर/कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले (Korba) के चैतमा क्षेत्र जंगल में कुछ दिन पहले ही एक प्रेमी जोड़े की लाश मिली थी। लोग इस मौत की खबर को भूल ही नहीं पाए थे कि अब बनबांधा के जंगल में प्रेमी जोड़े (Girl-boy) के साथ एक और घटना (Crime in korba) हो गई। दुनिया से अलग प्यार (Love) में खो जाने के लिए एक और प्रेमी जोड़े जंगल पहुंचे, लेकिन प्यार में झाड़ियों के पीछे प्राइवेट काम करना भारी पड़ गया।
दरअसल सोशल मीडिया में अभी तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे प्रेमी जोड़े के साथ कुछ ग्रामीण बदसलूकी करते नजऱ आ रहे है। वीडियो में दिख रहा है कि आसपास गांव के बाइक सवार युवक ग्रामीण परिवेश के प्रेमी जोड़े से जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्र बता रहे है कोरबा क्षेत्र के बनबांधा जंगल में प्रेमी जोड़े घूमने गए थे उसी बीच कुछ ग्रामीण वह पहुंच गए और प्रेमी युवक को घेरकर डंडे से पिटाई करने लगे।
वीडियो में यह भी साफ़ नजऱ आ रहा है कि युवती का हाथ पकड़कर उसे धमकाया जा रहा है और प्रेमी खुद को उन युवकों के इलाके का रहने वाले बता रहा हैं। कई घंटे तक इन 5 - 6 युवकों द्वारा प्रेमी जोड़े को बंधक बनाए रखने की बात भी कही जा रही है। साथ ही उनके साथ दुव्र्यवहार की घटना को अंजाम देने की बात भी सामने आ रही है। विडियो में यह भी दिख रहा है कि पिटाई से युवक के कपड़े फट गए हैं।
इसी बीच युवती ने भागने की कोशिश की, जिसे आरोपियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़ा कटघोरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने वायरल विडियो के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही है।
वहीं दूसरी तरफ यह वीडियो कब बनाया गया है यह साफ नहीं है। लेकिन दो-तीन दिनों से इसे जमकर शेयर किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व प्रेमी जोड़े द्वारा किए गए आत्महत्या में भी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने वाला प्रेमी युगल भी इन्हीं युवकों के दुव्र्यवहार का शिकार हुआ हो ?
पत्रिका इस वीडियो को शेयर नहीं करेगा और लोगों से अपील है कि आप भी शेयर नहीं करें।
Click - Crime in Korba - इन खबरों को जरूर पढ़ें
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
ताज़ातरीन ख़बरों तथा LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Published on:
02 Jul 2019 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
